Chaiya Chaiya Song: फिल्म दिल से का चल छैया छैया गाना (Chaiya Chaiya Song) काफी मशहूर है. इस फिल्म में शाहरुख खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ चलती हुई ट्रेन पर ठुमके लगाते दिखाई देते हैं. शाहरुख और मलाइका का ये डांस आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए मलाइका मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी. मेकर्स को तो ये भी नहीं पता था कि मलाइका डांसर हैं. ऐसे में कई हिरोइनों के रिजेक्ट करने के बाद मलाइका को ये डांस नम्बर ऑफर हुआ था. जिससे उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली थी.
फराह खान ने किया खुलासा
फिल्म दिल से की निर्देशक फराह खान ने छैया छैया गाने से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. फराह ने बताया कि, ‘हर हीरोइन ने उस गाने को करने से मना कर दिया था. इसलिए मैं यही कहती हूं कि, आपको सही समय पर सही जगह पर होना होगा. मलाइका एक मॉडल हैं. मैं उसे जानती थीं क्योंकि हम अरबाज को जानते थे तभी हमने उन्हें देखा था. मैं ये भी नहीं जानता थी कि वह डांस कर सकती है’.

7 हिरोइनों ने किया रिजेक्ट
फराह खान का कहना है कि, मलाइका से पहले रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसी कई अभिनेत्रियां इस गाने को करने से मना कर चुकी थीं. फराह ने बताया कि, ‘गाने की शूटिंग से दो दिन पहले मैंने मलाइका को एक गाना करने के लिए बुलाया. उनसे पहले हमने छह-सात हीरोइनों से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बनी. हम रवीना या शिल्पा को इस गाने में लेना चाहते थे.’
मलाइका को मिला मौका
फराह खान का कहना है कि, ‘हम इस बात को लेकर कंफ्यूज थे कि इस गाने के लिए किसे चुनें. तभी मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने मुझसे कहा कि मलाइका बहुत अच्छी डांसर हैं. मैंने कहा, मलाइका एक मॉडल है और मुझे शॉकिंग लगा कि वह घाघरा-चोली में डांस कैसे करेगी. इसलिए, मैंने उसे दो दिन पहले ऊटी बुलाया और हमने रात में रिहर्सल की और हमने दिन के दौरान शूटिंग की.

मलाइका का नो मेकअप लुक
चलती हुई ट्रेन पर भारी भरकम लहंगे में ठुमके लगाना आसान नहीं था. मगर मलाइका ने इसे सच कर दिखाया था. फराह खान का कहना है कि, ‘हमने उसे ट्रेन पर चढ़ाया, वह कांप रही थी सचमुच, वहां कोई सेफ्टी नहीं थी, कुछ भी नहीं. उसने कोई मेकअप नहीं लगाया था, सिर्फ काजल और एक टैटू था और हां शाहरुख वहां उनके साथ थे’.
रस्सी से बंधी मलाइका
बता दें कि, इस गाने की शूटिंग के दौरान मलाइका की कमर में रस्सी बंधी थी. जिससे मलाइका गिरे नहीं. वहीं शूटिंग पूरी होने के बाद जब रस्सी खुली तो मलाइका की कमर से खून बह रहा था. मगर इसके बावजूद मलाइका ने अपना बेस्ट शॉट दिया था. यही वजह है कि इस गाने को लोग आज भी इतना पसंद करते हैं.





