Maine Pyar Kiya: सलमान खान और भाग्यश्री की पहली फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) तो आपको जरुर याद होगी. इसी फिल्म से सलमान को पहली बार बड़े पर्दे पर पहचान मिली थी. तो वहीं फिल्म में सुमन (भाग्यश्री) की मासूमियत के दर्शक कायल हो गए थे. फिल्म के गानों से लेकर स्टोरीलाइन को फैंस का इतना प्यार मिला कि इसका नाम बॉक्स ऑफिस की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों में शुमार हो गया. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग के सालों बाद भाग्यश्री ने एक ऐसा राज खोल दिया. जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए है.
भाग्यश्री ने किया खुलासा
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने मैंने प्यार किया से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया. जिसने सभी के होश उड़ा दिए. भाग्यश्री के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थीं. मगर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की भनक किसी को नहीं होने दी. भाग्यश्री ने बताया कि, फिल्म के पोस्टर का शूट चल रहा था. वहीं गौतम राजदक्ष्य फोटोग्राफर थे. उस दौरान मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी. इस बात की भनक पूरी टीम में से किसी को नहीं थी.

सलमान ने पूछा सवाल
भाग्यश्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर किसी को कानों कान नहीं होने दी. मगर उनके को-एक्टर सलमान के एक सवाल ने भाग्यश्री को बेचैन कर दिया था. दरअसल फोटोशूट के दौरान सलमान ने भाग्यश्री को देखकर कमेंट किया कि, तुम शादी के बाद बहुत मोटी हो गई हो. मगर सलमान को कहां पता था कि, भाग्यश्री के अंदर 5 महीने की नन्ही सी जान पल रही है.
फिल्म के बाद की शादी
1989 में फिल्म मैंने प्यार किया रिलीज हुई थी. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सलमान और भाग्यश्री को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था. वहीं फिल्म की कामयाबी से खुश भाग्यश्री ने भी शादी का एलान कर दिया. फिल्म की रिलीजिंग के बाद भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी कर ली. ऐसे में 54 साल की भाग्यश्री के अब दो बच्चें हैं. जिनमें बेटे अभिमन्यु दसानी और बेटी अवंतिका का नाम शामिल है.





