Madalsa Sharma Casting Couch: टीवी शो ‘अनुपमा’ हर घर में पसंद किया जाता है। इस शो में कई ऐसे किरदार हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। इनमें से एक हैं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) जो शो में वनराज की पत्नी काव्या के किरदार में नजर आती हैं। मदालसा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्सपीरियंस है और उन्होंने यहां हर तरह के लोग देखे हैं। इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में भी बताया था। Also Read: कपड़े सुखाने वाली क्लिप से Urfi Javed ने बनाई ड्रेस, लोगों ने मंगा एक्ट्रेस के दर्जी का नंबर

ये हर फील्ड की सच्चाई है- मदालसा शर्मा
मदालसा ने अपने इंटरव्यू में कहा था, ”चाहे लड़का हो या लड़की हो दोनों को ही खतरा है। कोई भी प्रोफेशन हो चाहे एक्ट्रेस हों या कोई कॉर्पोरेट फर्म, आप जहां भी जाओगे महिलाओं के आसपास हमेशा मर्द होते हैं। कई बार आपसे ऐसे लोग टकराते हैं, जो आपसे बहुत कुछ चीजों की उम्मीद करते हैं। मैं भी ऐसे लोगों के बीच फंसी हूं, लेकिन मैं उससे बाहर निकली हूं। हर कोई निकल सकता है बस आपको डिगना नहीं है।” Also Read:Pathaan हिट होते ही ‘जवान’ की शूटिंग के लिए निकले Shah Rukh Khan, वायरल हुई तस्वीर
मिथुन के बेटे से की थी शादी
बता दें कि मदालसा ने दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे से शादी की हैं। जी हां, मदालसा मिथुन की बहू हैं। उन्होंने महाअक्षय से शादी की है। हालांकि, शादी के बाद भी मदालसा ने टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक नहीं लिया है वह लगातार अपना काम कर रही हैं, लेकिन वह साउथ की फिल्मों में काम करती हैं और वहां काफी फेमस हैं। Also Read: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Kiara Advani Sidharth Malhotra, येलो सूट में खूबसूरत दिखीं नई दुल्हन



