Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर चर्चा हैं. पिछले साल गदर 2 से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले तारा सिंह अब दोबारा पाकिस्तान जाने की तैयारी में हैं. मगर इस बार उनके साथ सकीना नहीं बल्कि शाहरुख की जारा यानी प्रीति जिंटा नजर आएंगी.
सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वैसे तो पिछले काफी समय से लाहौर 1947 में प्रीति जिंटा के कमबैक पर कयास लगाए जा रहे थे. मगर अब फिल्म में प्रीति की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है.

हाल ही में लाहौर 1947 पर बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा कि, “लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लाहौर 1947 के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं. वह जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से ढाल देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं. दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें सनी देओल के साथ फिर से देखेंगे. इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो.”
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्में
एक जमाने में सनी देओल और प्रीति की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज करती थी. बता दें कि, दोनों स्टार्स ने फिल्म हीरोः लव स्टोरी ऑफ द स्पाई, फर्ज और भैयाजी जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है. ऐसे में जहां सनी देओल ने पिछले साल गदर 2 से बड़े पर्दे पर वापसी की है. तो वहीं प्रीति जिंटा भी सालों पर लाहौर 1947 से कमबैक करने वाली हैं.
लाहौर 1947
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 को लेकर फैंस में काफी बज है. वहीं प्रीति की एंट्री से दर्शकों का उत्साह दोगुना बढ़ गया है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे. तो वहीं फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका निभाएंगे. 12 फरवरी यानी आज से फिल्म की शूटिंग शूरू हो गई है.





