Yash: साउथ सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं. KGF 2 के बाद यश पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. हालांकि फैंस के इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए यश ने अपनी नई फिल्म टॉक्सिक की घोषणा कर दी थी. वहीं यश का नाम ‘जय हनुमान’ से भी जुड़ रहा है. खबरों की मानें तो फिल्म ‘जय हनुमान’ में Yash हनुमान के रोल में नजर आएंगे. वहीं यश ने फिल्म का हिस्सा बनने पर चुप्पी तोड़ दी है.
हाल ही में तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म बड़े पर्दे पर बंपर कमाई करने में कामयाब रही है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के सीक्वेल का एलान कर दिया है. इसी के साथ यश के हनुमान बनने की खबरें भी सुर्खियों में हैं. मगर यश ने हनुमान का रोल निभाने पर रिएक्शन दिया है. यश ने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकारा है. यश का कहना है कि, वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.

यश के करीबी सूत्रों का कहना है कि, KGF स्टार इस वक्त सिर्फ अपनी अपकमिंग मूवी टॉक्सिक पर ध्यान दे रहे हैं. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का मेकर्स पहले ही एलान कर चुके हैं. फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका है. वहीं फिल्म के जल्दी ही फ्लोर पर आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी. वहीं फिल्म में यश के अपोसिट जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा यश ने अभी तक किसी प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है.
हालांकि KGF स्टार का नाम नितिश तिवारी की फिल्म रामायण से भी जुड़ चुका है. खबरों की मानें तो इस फिल्म में यश रावण का रोल अदा करेंगे. मगर अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेंशन सामने नहीं आई है.





