Kedarnath: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने आज ही के दिन 7 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की जोड़ी को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी. हालांकि सुशांत अब हमारे बीच में नहीं हैं. मगर अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की पांचवी सालगिरह का जश्न मनाया है.

सारा का रिएक्शन
केदारनाथ फिल्मी पर्दे पर सारा की पहली मूवी थी. इसी फिल्म से सारा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद सारा बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देकर स्टार लिस्ट में शामिल हो गईं. मगर पहली फिल्म सारा के लिए आज भी स्पेशल है. यही वजह है कि, फिल्म की हर सालगिरह पर सारा फैंस को याद दिलाना नहीं भूलती हैं. इस बार भी सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म केदारनाथ की तस्वीरों का कोलाज साझा किया है. जिसमें सारा के किरदार की अलग-अलग झलक देखने को मिल रही है. इसके कैप्शन में सारा ने लिखा कि, “ये जानने के लिए इंतजार नहीं हो रहा कि अब आगे क्या होगा. आगे बढ़ते रहो, चमकते रहो और खुद को बेहतर बनाओ. यकीन नहीं हो रहा है कि आधा दशक पूरा हो गया है???”

चौथी सालगिरह का पोस्ट
इससे पहले 2022 में केदारनाथ के चार साल पूरे होने की खुशी में भी सारा ने सुशांत को याद करते हुए पोस्ट साझा किया था. जिसके कैप्शन में सारा ने लिखा कि, ‘4 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ था. ये आज भी एक सपने जैसा लगता है और शायद हमेशा लगेगा. मैं 2017 में वापस जाना चाहती हूं. फिल्म का हर एक सीन फिर से शूट करना चाहती हूं. हर पल को फिर से जीना चाहती हूं. सुशांत से संगीत, फिल्म, किताबों, एक्टिंग, जिंदगी, सितारों और आसमान के बारे में बहुत कुछ सीखा है. हमने हर सूर्योदय और सूर्यास्त साथ में देखा था. नदियों की आवाज सुनने से लेकर साथ में मैगी और कुरकुरे खाने और सुबह 4 बजे शूट के लिए तैयार होने तक का सफर यादगार था. बस फिर से मुक्कू बनने की ख्वाहिश है. उम्र भर की यादों के लिए शुक्रिया. जय भोलेनाथ’

सारा अली खान का वर्कफ्रंट
सारा अली खान को करण जौहर की अगली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में लीड रोल निभाते देखा जाएगा. भारत छोड़ों आंदोलन पर आधारित इस फिल्म में सारा उषा मेहता का किरदार अदा करेंगी.





