बाॅलीवुड में इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़िया होती है। जो फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से आग लगा देती है और फिल्म को हिट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ ऐसी हिट जोड़ी है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की, दोनों ने तीस मार खां, नमस्ते लंदन, सूर्यवंशी सहित कई फिल्में की है। दोनों के बीच कई रोचक किस्से भी है। इनमें एक किस्सा तब का है जब कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार को राखी बांधने को कहा था। इस पर अक्षय कुमार ने क्या कहा था आईये जानते है इसके बारे में।
कैटरीना कैफ बांधना चाहती थी राखी
सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सितारों से जुड़े पुराने किस्से या वीडियोज सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार से जुड़ा है जो वायरल हो रहा है, जब यह जोड़ी एक साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। इस शो के दौरान कैटरीना ने खुलासा किया कि एक बार वह अक्षय कुमार को राखी बांधने वाली थीं।

, टीवी शो में होस्ट कपिल शर्मा कैटरीना से पूछ रहे हैं कि, ‘तीस मार खान का गाना शीला की जवानी जब शूट हो रहा था तो आपने अक्षय कुमार को कहा था कि मैं आपको राखी बांधना चाहती हूं। क्या आपको राखी का मतलब नहीं पता था या आपको अक्षय कुमार की मासूमियत का अंदाजा नहीं था।’
अक्षय ने दिया यह जवाब
इस पर कैटरीना मुस्कुारते हुए जवाब देती हैं, ‘मुझे राखी का बिल्कुल मतलब पता था। रक्षा बंधन का मतलब होता है कि भाई आपकी पूरी रक्षा करते हैं। अक्षय कुमार मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. ये मेरी कई जगह सुरक्षा करते हैं। इसलिए मैंने ऐसा कह दिया था।’ कैटरीना कैफ ने बताया था कि उस वक्त मैं एक ऐसे इंसान को ढूंढ रही थी जिसका मैं सम्मान करती हूं और अच्छा दोस्त मानती हूं. मैंने तभी अक्षय को कहा था कि क्या मैं तुम्हें राखी बांध सकती हूं? ये सुनने के बाद अक्षय ने कहा था कि कैटरीना क्या तुमको थप्पड़ खाना है ?

कटरीना कैफ ने आगे बताया, ‘अक्षय के मना करने के बाद मैं अपने एक दोस्त के घर गई, जहां मुझे अर्जुन कपूर दिख गए। अर्जुन उस वक्त काफी गोल-मोल हुआ करते थे, मैंने अर्जुन को ही राखी बांधने का फैसला किया। मगर जब तक मैं अर्जुन को राखी बांधनी गई, तो अर्जुन वहां से भाग गए। इसके बाद अगले दिन भी जब मैंने ऐसी कोशिश की, तो अर्जुन फिर से भाग गए थे।’





