Katrina Kaif: टाइगर 3 के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर सूर्खियां बटोर रही हैं. बड़े पर्दे पर कई ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाली कैटरीना को बी-टाउन की टॉप अदाकारओं में गिना जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि कैटरीना ने किससे प्रेरित होकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. जी हां, जब कैटरीना मुंबई आईं तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अपना रोल मॉडल मान लिया था. जिसका खुलासा खुद कैटरीना ने किया है.

मलाइका बनी कैटरीना की रोल मॉडल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. वहीं कैटरीना ने बताया कि उनकी और मलाइका की मुलाकात एक्सीडेंटल थी. कैटरीना का कहना है कि, “जब मैंने मुंबई में बतौर मॉडल काम करना शुरु किया. तो मेरा मकसद सिर्फ टॉप मॉडल बनने का था. मधु सप्रे और लक्ष्मी मेनन मेरी रोल मॉडल थीं. दोनों की उस दौर की सुपर मॉडल हुआ करती थीं. और मलाइका भी. वो भी उस समय मॉडलिंग कर रही थीं. मैं हमेशा उन्हें फॉलो करती थी और मॉडलिंग में बिल्कुल उनके जैसा ही बनना चाहती थी.”
मलाइका अरोड़ा का करियर
मलाइका अरोड़ा ने 1997 में MTV के एक शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म दिल से (1998) में छैया छैया गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये गाना मलाइका के करियर का एवरग्रीन सॉन्ग बन गया था. वहीं 25 साल के करियर में मलाइका कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं. फिल्म दबंग का सुपरहिट सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई भी इन्हीं में से एक है. इसके अलावा मलाइका छोटे पर्दे के कई रिएलिटी शो में बतौर जज शिरकत कर चुकी हैं.

कैटरीना कैफ का वर्कफ्रंट
कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म मेरी क्रिसमस का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में कैटरीना साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो रही है.





