Tiger 3: YRF के स्पाई यूनिवर्स की फीमेल जासूस जोया टाइगर फ्रेंचाइजी की जान है. जोया के किरदार में कैटरीना कैफ के एक्शन सीन और स्टंट लोगों को हैरान कर देते हैं. वहीं टाइगर और जोया की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आती है. टाइगर 3 (Tiger 3) के ट्रेलर में भी जोया की टॉवल फाइट ने जमकर लाइमलाइट बटोरी है. ऐसे में फिल्म की रिलीजिंग से पहले कैटरीना ने जोया के किरदार से जुड़े कई खुलासे किए हैं.
टाइगर फ्रेंचाइजी से पहले भी कई हिरोइनों ने सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन सीन किए हैं. मगर 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर में कैटरीना के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं टाइगर फ्रेंचाइजी की लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए कैटरीना ने जी जान लगाकर मेहनत की है.

कैटरीना का कहना है कि, टाइगर 3 दर्शाती है कि, दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं. खासकर अगर बात आपके परिवार, देश या इंसानियत को बचाने की हो. जोया का किरदार इसलिए जरुरी है क्योंकि वो लोगों को बताती है, लड़कियां पालने-पोसने से लेकर आपकी सुरक्षा भी कर सकती हैं. जोया का किरदार मेरे करियर के सबसे पंसदीदा रोल में के एक है.
जोया के रोल पर बात करते हुए कैटरीना कहती हैं कि, मुझे अच्छा लगता है वो जिस साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करती है. वो कभी लड़ाई से मुंह नहीं मोड़ती है. जोया एक्शन सीन करने में किसी आदमी से पीछे नहीं है. यहां तक कि वो ढेर सारे मुश्किल एक्शन सीक्वेंस भी काफी आसानी से कर लेती है. ट्रेलर में भी देखा जा सकता है कि, वो एक पूरी फौज से अकेले लड़ती है.

कैटरीना ने बताया कि, जोया का किरदार तैयार करने में उन्हें 2 महीने का समय लगा था. कैटरीना के अनुसार, ये कैरेक्टर हमेशा के लिए मेरी लेगेसी का हिस्सा बनने वाला है. इसलिए मैंने इसमें अपना 200 प्रतिशत दिया है. जोया जिस तरह के एक्शन सीन करती है. उसकी प्रेक्टिस करने के लिए मुझे 60 दिन का समय लगा था. हालांकि मेरी मेहनत सफल रही. फिल्म देखने के बाद आपको पता चलेगा कि, जोया जिस तरह का एक्शन कर रही है. वैसा आपने पहले कभी किसी महिला को करते हुए नहीं देखा होगा.
बता दें कि, टाइगर 3 आगामी 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में सलमान खान और इमरान हाशमी लीड रोल अदा करेंगे. इसके अलावा फिल्म शाहरुख खान का कैमियों भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें – भूलभुलैया के बाद इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और एकता कपूर ने की स्क्रिप्ट लॉक





