Shahrukh Khan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को रोमांस का बादशाह कहा जाता है. किंग खान ने अपने करियर की शुरुआत बेशक विलेन के रुप में की थी. मगर इसके बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे पर बैक टू बैक रोमांटिक फिल्में देकर सभी को अपना दीवाना बना लिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैमरे के सामने आशिकी लड़ाने वाले किंग खान को लव स्टोरी से नफरत है. जिसका खुलासा मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने किया है.

करण के साथ हुई रोमांटिक करियर की शुरुआत
फिल्म बाजीगर में विलेन का रोल निभाने के बाद शाहरुख खान ने 1998 में फिल्म कुछ कुछ होता है से रोमांटिक मूवीज में डेब्यू किया था. वहीं इसी फिल्म से करण जौहर ने भी डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था. शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म सुपर डुपर हिट रही. जिसके बाद किंग खान ने करण के साथ कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान जैसी फिल्में बनाई. ऐसे में किसने सोचा होगा कि भारतीय सिनेमा के बेस्ट रोमांटिक हीरो को ही प्रेम कहानियों से नफरत है.

करण जौहर ने किया खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने बताया कि, शुरुआत में शाहरुख खान लव स्टोरी पर आधारित फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. जब उन्हें कुछ कुछ होता है में राहुल का रोल ऑफर किया गया. तो इसमें कोई एक्शन या थ्रिलर ना होने के चलते उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. शाहरुख को शुरु से एक एक्शन हीरो बनना था.
करण जौहर ने आगे बताया कि, 90 और 2000 के दशक में प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्मों को काफी सफलता मिलने लगी थी. जिसके चलते लव स्टोरी के प्रति शाहरुख की नफरत कम होने लगी. ये चढ़ते सूरज को सलाम करने जैसा था. वहीं किंग खान के बाद खुदा की दो आंखें थी. जिससे उन्होंने रोमांटिक फिल्मों का चुनाव किया और इसने उन्हें हिन्दी सिनेमा में रोमांस का हीरो बना दिया.

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म जवान ने बड़े पर्दे पर शानदार कमाई की थी. वहीं अब किंग खान की फिल्म डंकी भी रिलीज होने वाली है. शाहरुख की ये फिल्म 22 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी. वहीं किंग खान की डंकी की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार से होने वाली है.
ये भी पढ़ें –आलिया की इस अदा के कायल हैं रणबीर कपूर, पत्नी की तारीफ में कहा – ‘उसकी सबसे खास बात है ये कि…’





