शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म हिट होने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही एक एक्शन फिल्म करेंगे. ये एक्शन फिल्म करण जौहर की होगी. जिसमें किंग खान अपने एक्शन से धमाल मचाते नजर आएंगे.
Shahrukh Khan: ‘पठान’ और ‘जवान’ का क्रेज लोगों के सिर से उतर ही नहीं रहा. ‘पठान’ ने जहां शाहरुख खान को 4 साल बाद पहली हिट दिलाई तो वहीं ‘जवान’ ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. लेकिन अब ऐसा लगता है कि मेकर्स शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के क्रेज और सक्सेस को भुनाने का कोई भी मौका मेकर्स छोड़ना नहीं चाहते. इसी वजह से अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करण जौहर किंग खान के साथ एक एक्शन मूवी बनाना चाहते हैं.
https://www.instagram.com/p/CziDvkbI9a6/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
एक्शन फिल्म में आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और करण जौहर एक साथ काम कर सकते हैं. खास बात है कि ये कोई रोमांटिक फिल्म नहीं बल्कि एक्शन मूवी होगी. जूम की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर शाहरुख खान के साथ ऐसी एक्शन फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं जो अब तक इंडिया में ना बनी हो. खबर तो ये भी है कि इस फिल्म को खुद करण जौहर डायरेक्ट करेंगे. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
कब हो रही जवान रिलीज

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ‘डंकी’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं. शाहरुख खान हाल ही में सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो था. ये कैमियो शाहरुख खान के फैंस को खूब पसंद आया था. साथ ही सलमान के साथ फिल्म में बॉन्डिंग भी लोगों को काफी पसंद आई थी. इतना ही नहीं थियेटर में कई फैंस ने इसी सीन पर आतिशबाजी भी की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो के वायरल होते ही सलमान काफी नाराज भी हुए थे और ट्वीट कर गुस्सा भी जाहिर किया था.





