Suniel Shetty: अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनके करियर में ऐसी कई फिल्में हैं जो सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं. इन्हीं में से एक है हेरा फेरी फ्रेंचाइजी. भले ही इसका पहला पार्ट 2000 में रिलीज हुआ था. मगर ये पिल्म आज भी दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है. वहीं अब फिल्म का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है. जिसे लेकर सुनील शेट्टी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं सुनील की बेटी अथिया शेट्टी भी इन्हीं में से एक हैं, जो फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

हंसी का पैकेज होगी फिर हेरा फेरी 3
हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी देखकर लोगों की आज भी हंसी छूट जाती है. वहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी हेरा फेरी 3 की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस बारे में बात करते हुए आथिया कहती हैं कि, “मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कब रिलीज होगी. लेकिन जब भी रिलीज होगी. मुझे यकीन है कि पहली ‘हेरा फेरी’ की तरह यह भी हंसी का फुल पैकेज साबित होगी. फिल्म काफी रोमांचक होगी.”

सुनील शेट्टी के फैशन सेंस पर की टिप्पणी
अथिया शेट्टी ने अपने पिता के फैशन सेंस के बारे में बात करते हुए कहा कि, “वो ट्रेंड को फॉलो नहीं करते हैं और इसके लिए मैं उनकी तारीफ करती हूं. मुझे लगता है कि वो ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी मैंने स्टाइल और फैशन के मामले में हमेशा प्रशंसा की है.”
आथिया आगे कहती हैं कि, “मुझे लगता है कि वह उम्र बढ़ने के साथ सहज हैं. इसी बात पर मैं उनकी तारीफ करती हूं और उनके स्टाइल पर भी भरोसा करती हूं”

कब रिलीज होगी फिर हेरा फेरी 3
हेरा फेरी की पहली दो फिल्मों में अभिनेता अक्षय कुमार ने राजू, सुनील शेट्टी ने श्याम और परेश रावल ने बाबू भैया का किरदार अदा किया था. इनकी तिगड़ी को लोगों को काफी प्यार मिला था. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट एक बार फिर से साथ आने जा रही है. बेशक मेकर्स ने फिल्म की घोषणा कर दी है. मगर अभी तक फिल्म की रिलीजिंग डेट सामने नहीं आई है. ऐसे में आथिया के साथ-साथ हेरा फेरी के फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – Hema Malini की Birthday Party में कई सितारों ने बिखेरा जलवा, ड्रीम गर्ल ने नहीं किया बेटे सनी देओल को इनवाइट?





