कंगना रनौत, ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो देखने के बाद आग बबूला हो गईं. उन्होंने एक्ट्रेस पर वो वीडियो शेयर करते हुए एक नोट लिखा. इस वीडियो में ट्विंकल कहती हैं कि महिलाओं को मर्दों का जरूरत नहीं होती. हमें मर्दों की वैसे ही जरूरत होती है जैसे पॉलिथीन बैग की. मर्दों की पॉलिथीन बैग से तुलना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आई. कंगना रनौत ने क्या कहा चलिए बताते हैं…
Kangana Ranaut- Twinkle Khanna: कंगना रनोट बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जो अपनी किसी भी बात को कहने से बिल्कुल भी नहीं कतराती हैं. उनका अंदाज बहुत ही बेबाक है. वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं.
तेजस एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘नेपोटिज्म’ के मुद्दे को सबसे पहले हाइलाइट किया था. अनन्या पांडे से लेकर आलिया भट्ट के बाद अब हाल ही में कंगना रनोट की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लताड़ लगाते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.
कंगना ने कैसे जाहिर किया गुस्सा
कंगना ने लिखा, ‘क्या हैं ये बिगड़े हुए लोग जो अपने आदमी को थैला कहते हैं और क्या यह सब बोलकर आप कूल बनना चाहते हो. ये नेपो किड्स चांदी की चम्मच के साथ पैदा होते हैं. सोने की थाली में उन्हें फिल्मी करियर मिलता है. इसका तो इन्हें सम्मान है ही नहीं, कम से कम मदरहुड लाइफ ही एंजॉय करें, लेकिन यह भी इनके केस में अभिशाप लगता है. यह आखिर बनना क्या चाहते हैं? सब्जियां? क्या यह फेमिनिज्म है.’

महिलाओं को मर्दों की जरूरत नहीं
ट्विंकल ने अपने एक पुराने वीडियो में बताया था कि कैसे उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उन्हें सिखाया था कि कैसे महिलाओं को मर्दों की जरूरत नहीं होती है. वह बोलीं, ‘हम कभी फेमिनिज्म और बराबरी को लेकर बात नहीं करते हैं. लेकिन यह बिल्कुल क्लीयर है कि आदमी की जरूरत नहीं है. हां आदमी अच्छा लगता है जैसे आपके पास अच्छा हैंडबैग हो, तो मैं ऐसे ही सोच के साथ बड़ी हुई हूं.’
एक आदमी होना, जैसे आपके पास एक अच्छा हैंडबैग
ट्विंकल ने आगे कहा कि ‘एक आदमी होना बहुत अच्छा होगा, जैसे आपके पास एक अच्छा हैंडबैग होगा. लेकिन फिर भी अगर आपके पास प्लास्टिक बैग होता तो यह काम करेगा. तो मैं इस कॉन्सेप्ट के साथ बड़ी हुई और लंबे समय तक मुझे लगा कि उनकी कोई खास जरूरत नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा था कि आदमी, महिलाओं से नेचर के तौर पर भी कमजोर होते हैं. उनके बाल जल्द ही झड़ने लगते हैं. वह हमसे 10-15 साल पहले मर जाते हैं तो उनके लिए बुरा भी लगता है.

अब ट्विंकल के पलटवार का इंतजार
वैसे ट्विंकल भी उन सेलेब्स में हैं, जो अपनी बात को बेबाकी से रखती हैं और अंगुलियां जब उनपर उठ जाए, तो जवाब जरूर देती हैं. अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वो कैसे और क्या जवाब कंगना को देती हैं.





