Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. प्रधानमंत्री मोदी के बखान करने से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने तक में कंगना का नाम सबसे ऊपर है. वहीं Kangana Ranaut अब अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सूर्खियां बटोर रही हैं. जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है. वहीं कंगना ने रियल लाइफ में भी प्रधानमंत्री बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
देश की प्रधानमंत्री बनेंगी कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने हाल ही में तेलगु फिल्म रजाकर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की थी. इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि, क्या उनके मन में कभी देश का प्रधानमंत्री बनने का विचार नहीं आया? इसके जवाब में कंगना ने कहा- अभी मैंने एक फिल्म की है. जिसका नाम है इमरजेंसी. उसे देखने के बाद कोई नहीं चाहेगा कि मैं प्रधानमंत्री बनूं. इतना कहने के बाद कंगना हंस पड़ी. जाहिर कंगना का इशारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ था.

लोकसभी चुनाव लड़ेंगी कंगना
कंगना रनौत पिछले काफी दिनों से पॉलिटिक्स में दिलचस्पी दिखा रही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, कंगना इस साल के लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी की उम्मीदवार बन सकती हैं. पिछले साल फरवरी में कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, मैं एक संवेदनशील और समझदार इंसान हूं. कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं. मुझसे कई बार राजनीति में शामिल होने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने हर बार मना कर दिया. मगर वहीं नवंबर के महीने में जब कंगना से पूछा गया कि, क्या वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? तो कंगना ने जवाब देते हुए कहा- श्रीकृष्ण की कृपा रही तो जरूर लड़ेंगे.
कंगना की फिल्म इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पिछले साल 24 नवंबर को ही रिलीज होनी थी. मगर फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा श्रेयस तालपड़े, मिलिंग सोमन, महिमा चौधरी, अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक लीड रोल निभाएंगे.





