Bollywood: बॉलीवुड में कैटफाइट होना काफी आम बात है. मगर क्या आप बी-टाउन की सबसे फेमस कैटफाइट के बारे में जानते हैं. Bollywood की दो बेबाक अदाकारओं कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बीच में छत्तीस का आंकड़ा है. वहीं इस दुश्मनी की शुरुआत भी बेहद दिलचस्प तरीके से हुई है. तो आइए आज बॉलीवुड फ्लैशबैक में हम आपको कंगना और दीपिका के बिगड़ते रिश्तों से रुबरु करवाते हैं.
दीपिका बनी बेस्ट एक्ट्रेस
साल 2014 में दीपिका पादुकोण को फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला था. जिसे उन्होंने Bollywood की क्वीन कंगना रनौत को डेडिकेट कर दिया था. दीपिका का ये अंदाज कंगना को बिल्कुल पसंद नहीं आया. जहां से दोनों के रिश्तों में खटास आनी शुरु हो गई.

दीपिका ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
इन मनमुटावों के बावजूद दीपिका पादुकोण ने कंगना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उन्हें अपनी फिल्म पीकू की स्क्रीनिंग पर भी इनवाइट किया. वहीं कंगना भी दीपिका के बुलावे पर थिएटर्स पहुंच गई. इस दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए कंगना ने भी दीपिका को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की स्क्रीनिंग पर बुलाया. मगर काम में व्यस्त होने के चलते दीपिका नहीं पहुंच सकीं. जिसके चलते कंगना का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि, मैंने हमेशा अपने कलिग्स का सम्मान किया है. मगर वह व्यवहार मुझे बदले में नहीं मिलता तो बेहद दुख होता है.
शुरु हुई कोल्ड वॉर
2016 में एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान जब दीपिका से कंगना के साथ चल रही कोल्ड वॉर पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने इसे वन साइडेड वॉर करार दिया था. दीपिका ने कहा, ये सिर्फ एक तरफा और बेकार है. ये बेमतलब है. मेरे पास जिंदगी में इतना कुछ करने को है कि लोग क्या कह रहे हैं और क्या सोचते हैं. ये मेरे लिए बेमतलब की बात है.

कंगना ने दीपिका की मेंटल अवेयरनेस को बताया धंधा
2019 में कंगना की फिल्म मेंटल है क्या रिलीज हुई थी. वहीं दीपिका पादुकोण के मेंटल अवेयरनेस फाउंडेशन द लाइव लव लाइफ ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई थी. ऐसे में 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने दीपिका के इस फाउंडेशन को ही धंधा बता दिया था. कंगना ने कहा कि, रिपीट आफ्टर मी…डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पुलिस ने उनकी औकात दिखा दी है. यही नहीं कंगना ने यहां तक कहा था कि, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़े सितारों की पीआर कंपनियां कंगना के खिलाफ कैंपन चलाती हैं. इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, आमिर खान, करीना कपूर खान सहित कई सितारों के नाम शामिल थे.





