Kajol Fair Skin: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक एक से एक हिट मूवी दी है। हालांकि, कई बार एक्ट्रेस को ट्रोल का भी सामना करना पड़ा है। खासतौर पर काजोल को उनकी स्किनटोन को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने ऐसे ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है और अपने गोरे होने का राज भी बताया है। Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ

Kajol ने बताया अपने गोरे होने का राज
दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस मास्क पहने और ब्लैक गॉगल्स लगाए दिख रही हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ”उन सबी के लिए जो मुझसे पूछते रहते हैं कि मैं इतनी गोरी कैसे हो गई।” काजोल का ट्रोल्स को जवाब देने का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि, इस तस्वीर में काजोल को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। Also Read: Sidharth और Kiara के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल

जब Kajol ने ‘फेयर स्किन’ पर की थी बात
बता दें कि अपने एक पुराने इंटरव्यू में काजोल ने ‘गोरी स्किन’ को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस बारे में कहा था, ”मैंने कोई स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं करवाई है। मैं केवल सूरज की रोशनी से दूर रहती हूं। अपनी जिंदगी में मैंने 10 साल धूप में काम किया था, जिसकी वजह से मेरी स्किन पर टैनिंग आ गई थी, लेकिन अब मैं सूरज में ज्यादा काम नहीं करती हूं तो मेरी स्किन भी उसी हिसाब से ढल गई है।” Also Read:क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ



