Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Reception: बॉलीवुड का स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपने परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं, जिसकी तस्वीर कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। वहीं, अब शादी के बाद कपल के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग भी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं। Also Read: Sidharth-Kiara Wedding: कियारा-सिद्धार्थ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन

सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिस्पेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 8 फरवरी 2023 को जैसलमेर से एक प्राइवेट जेट से दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पर जाएंगे। वहीं, कपल 9 फरवरी 2023 को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिस्पेशन देगा, जिसके बाद दोनों 10 फरवरी 2023 को मुंबई वापस आएंगे और इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिस्पेशन होस्ट करेंगे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं। Also Read: Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुईं कियारा आडवाणी, वीडियो आया सामने

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन आखिरकार कपल ने शादी कर अपने फैंस को खुश कर दिया। कपल की शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और जूही चावला सहित तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। दोनों की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि वेडिंग वेन्यू से कोई फोटो या वीडियो लीक ना हो। Also Read: Sidharth-Kiara के लग गई मेहंदी-सज गया मंडप, सामने आया खूबसूरत वीडियो




