Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं ट्रेलर रिलीजिंग के बाद मशहूर निर्देशक कबीर खान ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है.
कबीर खान का कनेक्शन
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म टाइगर 3 टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. वहीं स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का पहला पार्ट कबीर खान ने ही बनाया था. जी हां, 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने ही किया था. जिसके चलते कबीर खान का इस फिल्म से सालों पुराना नाता है.

टाइगर 3 की कहानी के लिए हैं उत्सुक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कबीर खान ने कहा कि, ‘हमेशा इस सीक्वल का हिस्सा बनने की चाहत होती है. क्योंकि मैंने एक था टाइगर के साथ टाइगर के चरित्र का निर्माण किया था. इसलिए इस फ्रेंचाइजी के साथ एक खास संबंध है. मैं ये जानने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि टाइगर 3 की कहानी क्या है. मैं फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं. मेरा प्लान है कि इसे थिएटर में दर्शकों के साथ तालिया बजाते हुए देखा जाए. YRF मेरे घर जैसा है और मैं पूरी टीम की सफलता की कामना करता हूं.’

टाइगर 3 से जुड़ी अपडेट
बता दें कि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली टाइगर 3 को इसी दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. वहीं फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे. इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आएंगे. तो वहीं पठान के रुप में शाहरुखान की शानदार एंट्री से दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के नए पोस्टर में दिखा इमरान हाशमी का विलेन लुक, ट्रेलर देखने के बाद ऐसा था विक्की कौशल का रिएक्शन





