
कोलकाता और हैदराबाद के खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्राउंड पर काम करने वाले स्टाफ को भी प्राइज मनी मिलेगी. बीसीसीआई ने 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है.
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर से आईपीएल का खिताब जीत लिया. टीम तीसरी बार चैंपियन बनी है. आईपीएल 2024 की विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपए मिले हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्राउंड मैन और क्यूरेटर्स के लिए भी खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ग्राउंड स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है. यह 10 मैदानों के स्टाफ को मिलेगा. वहीं तीन अतिरिक्त ग्राउंड के स्टाफ को भी मोटी रकम मिलेगी.
दरअसल जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स के लिए बड़ी घोषणा की. जय शाह ने एक्स पर लिखा, ”हमारे सफल टी20 सीजन (आईपीएल 2024) के पीछे अनसंग हीरोज़ ग्राउंड स्टाफ का अहम योगदान है. इन्होंने खराब मौसम की स्थिति में भी अच्छी पिच तैयार करके दी. 10 नियमित आईपीएल मैदानों के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25-25 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं 3 एक्स्ट्रा मैदानों के स्टाफ को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे.आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद!’
Jay Shah announces 25 Lakhs prize money each for the goundsmen and curators of 10 stadiums in IPL 2024.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2024
– The BCCI under Jay Shah is doing some commendable jobs! 👏 pic.twitter.com/CBxHyJT6v5
अगर आईपीएल टीमों की प्राइज मनी की बात करें तो खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए मिले हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को इनाम के तौर पर 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे. राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा था. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे. आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
बता दें कि कोलकाता ने तीसरी आईपीएल का खिताब जीता. टीम पहली बार 2012 में चैपिंयन बनी थी. इसके बाद उसने 2014 में फाइनल मैच जीता था. अब टीम एक बार फिर से चैंपियन बनी है.
The unsung heroes of our successful T20 season are the incredible ground staff who worked tirelessly to provide brilliant pitches, even in difficult weather conditions. As a token of our appreciation, the groundsmen and curators at the 10 regular IPL venues will receive INR 25…
— Jay Shah (@JayShah) May 27, 2024




