VD 18: शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म बनाने के बाद मशहूर डायरेक्टर एटली ने अपनी नई फिल्म VD 18 की शूटिंग शुरु कर दी है. अब एटली बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इसी के साथ मकर संक्रांति के मौके पर एटली ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है. वहीं फिल्म के सेट से उन्होंने मुहूर्त का वीडियो भी शेयर की हैं.

‘वीडी 18’ का मुहूर्त पूजन
एटली की नई फिल्म को ‘वीडी 18’ के नाम से जाना जा रहा है. हालांकि फिल्म का असली टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है. वहीं मेकर्स ने फिल्म के सेट से एक वीडियो भी रिलीज किया है. जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और टीम दिखाई दे रही है. वहीं इस वीडियो कई बिहाइन्ड द सीन मूमेंट भी मौजूद हैं. ऐसे में वरुण धवन सहित कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, एटली कुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को सेट पर देखा जा सकता है. वहीं ये वीडियो मुहूर्त पूजा का है. जिसके साथ ही फिल्म की शूटिंग का भी आगाज हो चुका है.
कीर्ति और वामिका का डेब्यू
इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान से साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वहीं अब एटली की अगली फिल्म एक नहीं बल्कि दो हिरोइनों का डेब्यू होने जा रहा है. इस फिल्म से साउथ अदाकारा कीर्ति सुरेश पहली बार बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. तो वहीं वामिका का भी बड़े पर्दे पर ये पहला अपीयरेंस होगा. ऐसे में वरुण धवन फिल्म में दो हिरोइनों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. हालांकि फिल्म पर अभी बाकी अपडेट्स नहीं आई हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एटली कब फिल्म के नाम से पर्दा उठाते हैं.





