Janhvi Kapoor: श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में रहती हैं. जाह्नवी जल्दी ही साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR के साथ देवारा में नजर आएंगी. इस फिल्म से जाह्नवी साउथ सिनेमा में भी एंट्री करने वाली हैं. हालांकि अब Janhvi Kapoor के हाथ में एक और जैकपॉट लग गया है. खबरों की मानें तो वो सिंघम फेम सूर्या के साथ भी रोमांस करने वाली हैं.
सूर्या की हिरोइन बनेंगी जाह्नवी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर जल्दी ही तमिल सुपरस्टार सूर्या संग उनकी अपकमिंग मूवी का हिस्सा बनेंगी. इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश करने वाले हैं. जिसका नाम कर्ण होगा. कर्ण एक बिग बजट ड्रामा मूवी है. जोकि महाभारत की कहानी पर आधारित होगी. वहीं जाह्नवी फिल्म में सूर्या के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. खबरों की मानें तो इस फिल्म को मेकर्स दो भाग में रिलीज करेंगे. फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग जल्दी ही शुरु होगी. हालांकि इसपर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

शुरु हुआ प्री प्रोडक्शन काम
खबरों के अनुसार, राकेश ओम प्रकाश की अपकमिंग फिल्म कर्ण का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर आ सकती है. जिसमें दर्शकों को पहली बार सूर्या और जाह्ववी की जोड़ी देखने को मिलेगी. ऐसे में फैंस इसपर ऑफिशियल अपडेट आने का इंतजार कर रहे हैं.

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्दी ही जूनिया एनटीआर के साथ देवारा में नजर आएंगी. इसके अलावा जाह्नवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी लीड रोल निभाएंगी. वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी जाह्नवी अहम किरदार अदा करती दिखाई देंगी.





