करण जौहर के चैट शो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बहन खुशी कपूर के सामने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर करण जौहर की भी हंसी छूट गई।
Janhvi Kapoor On Boyfriend Shikhar Pahariya: करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की पॉपुलैरिटी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है। करण के इस शो को बेशक सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया जाता है, लेकिन सेलेब्स इस शो में अपनी लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करते हैं और इसी वजह से लोगों की निगाहें शो के हर एपिसोड में रहती हैं।
साल 2024 की शुरुआत के साथ जल्द ही ‘कॉफी विद करण 8’ का नया एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है और इस बार शो में कपूर फैमिली की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर धमाल मचाने वाली हैं। करण जौहर के काउच पर बैठकर जाह्नवी अपनी लव लाइफ कुछ ऐसा कह देंगी, जिसे सुनकर करण की हंसी छुट जाएगी।
कॉफी विद करण में जाह्नवी कपूर ने शिखर पर कही ये बात
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) का नया एपिसोड गुरुवार यानी आज शाम तक टेलीकास्ट हो जाएगा। इसी एपिसोड में जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) और खुशी कपूर नजर आएंगी। करण जौहर ने इस एपिसोड की एक झलक दिखाते हुए शो का प्रोमो शेयर किया, जिसमें जाह्नवी शिखर पहाड़िया पर मजेदार बात कहती दिखी हैं। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण शो में जाह्नवी और खुशी के साथ एक रैपिड फायर सवाल पूछते हैं। इस दौरान जाह्नवी से पूछा जाता है कि वह उन तीन लोगों का नाम बताएं, जिनका नाम फोन के स्पीड डायल में है?
https://www.instagram.com/reel/C1i8TAqont3/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इस पर जाह्नवी कपूर जो जवाब देती हैं, उसे सुनकर खुशी हैरान रह जाती हैं। जाह्नवी कपूर सीधा नाम लेते हुए कहती हैं, ‘पापा, खुशु और शिखु।’ ये बोलते-बोलते जाह्नवी चुप हो जाती हैं। जाह्नवी का शिखु से मतलब शिखर पहाड़िया से हैं। इससे साफ है कि एक्ट्रेस प्यार से शिखर को शिखु बुलाती हैं। जाह्नवी का ये जवाब सुनकर करण जौहर खूब हंसते हैं। खुशी कपूर भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पातीं।

जाह्नवी से ब्रेकअप और पैचअप पर हुआ सवाल
इसी एपिसोड में करण जौहर जाह्नवी से उनकी और शिखर की लव लाइफ पर बात करेंगे। करण जाह्नवी से शिखर संग ब्रेकअप और पैचअप की बात पूछते हैं। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगी, लेकिन मैं यह कहूंगी, वह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि हमारे परिवार में सभी के लिए शुरू से एक दोस्त रहे हैं। उन्होंने ऐसा कभी नहीं दिखाया कि उन्हें किसी चीज की उम्मीद है। वो बिना किसी उम्मीद के जुड़े रहे।’
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच काफी तनाव भी आया, लेकिन कपल ने अपनी चीजों को सुलझाकर सब कुछ ठीक किया है। हालांकि, दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कभी नहीं स्वीकार किया है।





