एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर की सीक्रेट चैट लीक हो गई है, वहीं उनपर केस दर्ज भी हुआ है। आखिर क्या है उस बातचीत में…
Boney Kapoor Case: बोनी कपूर की फिल्म ‘मैदान’ 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर रहे बोनी कपूर पर केस दर्ज हो गया है। साथ ही उनकी प्राइवेट व्हाट्सएप चैट भी लीक हो गई है और मैदान भी विवादों में फंस गई है। ये सब बिल का भुगतान न करने पर हुआ है।

बोनी कपूर ने खिलाफ मामला दर्ज
मैदान फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर पर कैमरा वेंडर ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बोनी कपूर ने लगभग एक करोड़ रुपए की पेमेंट नहीं की है। मिडडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निनाद नयामपल्ली ने सिविल कोर्ट में यह मामला दर्ज किया है। साथ ही कैमरामैन ने फिल्म की रोक के लिए भी अनुरोध किया है।
शिकायत में कहा गया है कि फिल्म यूनिट को कैमरा से संबंधित चीजें दी गई थीं। शुरू-शुरू में पेमेंट हो रही थी फिर 2020 के बाद सब बदल गया और पेमेंट आना बंद हो गया। बोनी कपूर ने कहा कि पेमेंट दे दिया जाएगा, पर ऐसा हुआ नहीं। इस पूरी बातचीत का चैट भी कैमरामैन ने शिकायत में पेश किया है।
बोनी कपूर सिनेमाजगत में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘नो एंट्री’ और ‘मिली’ शामिल हैं।

कई बार टल चुकी है मैदान की रिलीज डेट
अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘मैदान’ फिल्म की रिलीज डेट कई बार पहले भी टल चुकी है। आधिकारिक तौर पर ये फिल्म इसी अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है। लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद देखना होगा कि क्या ये फिल्म रिलीज होगी या फिर इसकी तारीख को आगे खिसका दिया जाएगा। ‘मैदान’ फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर बेस्ड है। ये वही है जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग भी कहा जाता है. इसी कहानी को अजय देवगन स्क्रीन पर दिखाएंगे। जिसमें वो फुटबॉल कोच सैयद का रोल प्ले करेंगे।





