भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रेड-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने डोमेस्टिक सीजन शुरू होने से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने झारखंड के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है.
Ishan Kishan Century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रेड-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने डोमेस्टिक सीजन शुरू होने से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने झारखंड के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. पहली पारी में शतक लगाने के बाद झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने मध्य प्रदेश पर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं.
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी का इंतजार कर रहे ईशान ने पहली पारी में 114 गेंदों पर 107 रन बनाए. उन्होंने 86 बॉल पर ही अपना शतक पूरा कर लिया. बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दूसरी पारी में फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 41 रन बनाए और झारखंड को दो विकेट से जीत दिलाई. जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी और सिर्फ दो विकेट बचे थे. ईशान ने मैच अपने हाथ में लिया और एमपी के गेंदबाज आकाश राजावत की गेंद पर दो छक्के लगाकर मुकाबले को समाप्त कर दिया.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से धोया था हाथ
ईशान के रणजी ट्रॉफी में भी वापसी करने की उम्मीद है. उन्होंने पिछला घरेलू फर्स्ट क्लास मैच दिसंबर 2022 में खेला था. घरेलू क्रिकेट से दूर रहने के उनके फैसले से उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ा. अब ईशान ने बुची बाबु टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाकर सबका दिल जीत लिया है. वह रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. अगर उन्होंने लगातार इसी तरह का खेल दिखाया तो हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ जाएगी.
Ishan Kishan – the hero of Jharkhand !!!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 18, 2024
– Jharkhand needed 12 with 2 wickets in hands, captain smashed 6,0,6 to seal the game. pic.twitter.com/3uTqFF1KI2
जय शाह ने दी थी हिदायत
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए हालिया इंटरव्यू में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दोहराया था कि ईशान को नियमों का पालन करना होगा और घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. जहां तक ईशान के इंटरनेशनल करियर की बात है, तो 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू किया था.
पहले टीम में नहीं थे ईशान
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एक पदाधिकारी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा था, ”ईशान के मामले में, यह कभी भी टैलेंट के बारे में नहीं था. यह केवल इस बारे में था कि क्या वह वापसी के लिए तैयार हैं? निर्णय उनके पास था. जब उन्हें शुरुआती सूची (बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम) में शामिल नहीं किया गया था, तो यह केवल इसलिए था क्योंकि हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया था. जिस क्षण उन्होंने वापसी की इच्छा व्यक्त की, उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया.”





