आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी. नीलामी का आयोजन आज और कल किया जाएगा.
IPL 2025 Mega Auction Live Update: आखिरकार वो दिन आ गया जिस दिन का क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों को इंतजार था. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को जेद्दा में किया जाएगा. नीलामी के लिए पहले 574 खिलाड़ियों की नाम शॉर्टलिस्ट किया गया था, मगर अब जोफ्रा आर्चर समेत 3 नाम और जुड़ गए हैं. मेगा ऑक्शन में अब 577 खिलाड़ी शामिल होंगे. जिनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी हैं. हालांकि 204 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकने वाली है, क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली है.

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, युजी चहल, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार जैसे भारतीय खिलाड़ी इस नीलामी का हिस्सा होंगे. वहीं विदेशी खिलाड़ियों में जोस बटलर, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोयनिस जैसे स्टार प्लेयर्स ऑक्शन का हिस्सा होंगे. 42 साल के जेम्स एंडरसन नीलामी में सबसे उम्रदराज प्लेयर होंगे, वहीं बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.
IPL 2025 Mega Auction Live Update: किस टीम के पास कितने RTM ऑप्शन हैं

IPL मेगा ऑक्शन 2025 के पहले दिन कई टीमों के पास RTM ऑप्शन मौजूद हैं. यानी कुछ टीमों को अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस लेने का मौका मिलेगा. यहां देखिए, किस टीम के पास कितने आरटीएम ऑप्शन बचे हैं.





