एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच अपने प्यार का इजहार किया है।
Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan: विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार में काफी समय से अनबन की खबरें आ रही थी। ऐश्वर्या ने ननद श्वेता बच्चन को जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी थी, वहीं, ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर जो भी पोस्ट करती हैं उसमें कभी बच्चन परिवार का कोई सदस्य नहीं होता। यही वजह है कि अभिषेक-ऐश्वर्या में तलाक तक की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। ऐसे में होलिका दहन पर एक्ट्रेस ने ये बताया है कि वह अपने पति अभिषेक से कितना प्यार करती हैं।

ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक के लिए दिखाया प्यार
ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के साथ रविवार को होलिका दहन पूजा में शामिल हुई। ऐसे में एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें ऐश्वर्या ने अपनी मांग में काफी गाढ़ा सिंदूर लगाया हुआ है। वहीं, उनके सामने अभिषेक बच्चन को नव्या नवेली नंदा रंग लगा रही हैं जो लग रहा है कि उन दोनों की फोटो ऐश्वर्या ही क्लीक कर रही हों। इस फोटो में ऐश्वर्या का अंदाज काफी अलग लग रहा है, वह काफी सुंदर नजर आ रही हैं।
साथ ही, नव्या ने होलिका दहन से अपनी भी एक तस्वीर शेयर की है। व्हाइट सूट पहने नव्या होलिका के पास खड़े होकर पोज दे रही हैं। ऐसे में पूरा परिवार होलिका दहन की पूजा में शामिल हुआ है। इससे पहले भी बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में शामिल हुई थी।

फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, मनाने पहुंचे थे ‘बच्चन वाली होली’
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन हर साल अपने घर पर होलिका दहन करते हैं और होली के कुछ न कुछ किस्से फैंस के साथ शेयर करते हैं। इस बार होलिका दहन से पहले अमिताभ बच्चन घर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से भी मिले। वो अमिताभ के साथ ‘बच्चन वाली होली’ मनाने पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने उन सबका अभिवादन किया और होली की अनेक शुभकामनाएं दीं।
अमिताभ ने शेयर किया था बचपन की होली का किस्सा
वहीं, एक बार अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उनकी सबसे यादगार होली इलाहाबाद वाली होती थी, जब वह बाबूजी और मां के साथ खूब खेलते थे। अमिताभ ने 2016 में अपने ब्लॉग में लिखा था कि बाबू जी तब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इंग्लिश डिपार्टमेंट में पढ़ाते थे। होली पर सभी छात्र घर आते और खूब नाच-गाना होता था।





