World Cup 2023: वर्ल्डकप मैच (World Cup 2023) के आगाज के साथ पाकिस्तानी टीम ने भी अच्छी शुरुआत की थी. मगर श्रीलंका और अफगानिस्तान को हराने के बाद पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ. जहां पाकिस्तानी टीम को करारी शिकस्त हाथ लगी. हालांकि शनिवार को मिली इस हार के बाद अब पाक टीम के सितारे भी गर्दिश में नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो टीम के शानदार बल्लेबाज मोहम्मज रिजवान वर्ल्डकप से बाहर हो सकते हैं.

पाक टीम के टॉप खिलाड़ी हैं रिजवान
दरअसल मोहम्मद रिजवान पिछले काफी दिनों से अपनी हरकतों के चलते चर्चा में हैं. हालांकि रिजवान को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बेस्ट प्लेयर्स में गिना जाता है. इससे पहले श्रीलंका और अफगानिस्तान के मैच में शानदार पारी खेलते हुए रिजवान ने टीम को जीत दिलाई थी. मगर क्रिकेट के मैदान में मोहम्मद रिजवान की कुछ हरकतें दर्शकों को रास नहीं आई. जिसके चलते रिजवान पर ICC के बैन की तलवार लटकने लगी है.

दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज हुई शिकायत
मोहम्मद रिजवान के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है. पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बैन लगवाने वाले वकील विनीत जिंदल की रडार पर अब रिजवान का नाम आ गया है. दरअसल हैदराबाद में नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने के दौरान रिजवान ने अर्धशतक जड़ा था. जिसके बाद रिजवान पिच पर बैठकर नमाज पढ़ने लगे. ऐसे में शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि, रिजवान धर्म का प्रदर्शन कर रहे हैं. जोकि नियमों के खिलाफ है.

गाजा का किया था समर्थन
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मोहम्मद रिजवान विवादों का शिकार हुए हैं. इससे पहले भी श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए रिजवान ने पाक टीम की जीत गाजा को समर्पित की थी. ऐसे में गाजा और हमास का समर्थन करने के कारण रिजवान की काफी आलोचना हुई थी. वहीं अब रिजवान नमाज को लेकर विवादों में घिर गए हैं.
ऐसे में जाहिर है कि अगर रिजवान ने अपनी हरकतों को काबू नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं है जब ICC रिजवान पर बैन लगाने के लिए मजबूर हो जाएगी और पाकिस्तानी टीम एक बेहतरीन खिलाड़ी से हाथ धो बैठेगी.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर पाकिस्तान पहुंचा टाइगर, देश और परिवार के बीच किसे चुनेगा टाइगर?





