Fighter Teaser: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने पिछले महीने टाइगर 3 में स्पेशल अपीयरेंस देकर सभी का दिल जीत लिया था. टाइगर 3 में वॉर के कबीर को देखकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया था. ऐसे में टाइगर 3 का खुमार अभी लोगों के दिल से उतरा भी नहीं था कि ऋतिक की अपकमिंग फिल्म फाइटर के टीजर (Fighter Teaser) ने दर्शकों की बेचैनी बढ़ा दी है. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की एक झलक ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है.

हवाओं में लगाए गोते
फाइटर के टीजर की शुरुआत ऋतिक रोशन की शानदार एंट्री से होती है. जहां ऋतिक फाइटर विमान उड़ाते नजर आते हैं. वहीं आसमान में फाइटर विमान के करतबों से दर्शकों की नजरें हटती कि इससे पहले दीपिका पादुकोण भी सुपरवुमन की तरह फाइटर प्लेन में बैठकर हवा में गोते लगाने लगती हैं. इसी कड़ी में अनिल कपूर का भी शानदार अपीयरेंस देखने को मिलता है. जिसके बाद फाइटर प्लेन को हवा में उड़ान भरते देखकर दर्शकों की धड़कन थम जाती है. वहीं बीच में दीपिका और ऋतिक के किसिंग सीन की भी झलक देखने को मिलती है. आखिर में तिरंगा लेकर विमान से उतरते ऋतिक रोशन का स्टाइल सारी लाइम लाइट लूट लेता है.

शाहरुख खान की दिलाई याद
फाइटर के टीजर की शुरुआती धुन सुनकर कई लोगों को पठान यानी शाहरुख खान की एंट्री याद आ जाती है. वहीं मजे की बात तो ये है कि, पठान और वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ही फाइटर का भी निर्देशन किया है. वहीं टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह भी दोगुना हो गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म
फाइटर 2 की रिलीजिंग पर बात करें तो ये फिल्म अगले साल 2024 में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे. टीजर देखने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर 2024 की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हो सकती है.





