Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर (Fighter) का सभी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के पोस्टर और गानों ने पहले से ही दर्शकों का दिल खुश कर दिया है. फाइटर के दोनों गानों शेर खुल गए और इश्क जैसा कुछ को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं फिल्म के नए गाने का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है. जिसका टाइटल हीर आसमानी है.
8 जनवरी को होगा रिलीज
फाइटर स्टार ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए गाने का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें ऋतिक और दीपिका एयर फोर्स की ड्रेस में नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों कपल्स विमान में बैठकर उड़ने के लिए तैयार हैं. हीर आसमानी गाने के टीजर की शुरुआत एक मजेदार लाइन के साथ होती है. जब स्क्रीन पर लिखकर आता है- “स्काई इज द लिमिट (आसमान ही सीमा है).” वहीं अगले फ्रेम में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय की झलक देखने को मिलती है. ये पूरा गाना 8 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाला है.

ऋतिक ने शेयर किया वीडियो
फाइटर के नए गाने हीर आसमानी का प्रोमो टीजर शेयर करते हुए ऋतिक ने गाने की दो लाइनें भी लिखी हैं. वीडियो के कैप्शन मे ऋतिक ने लिखा कि, “जमीन वालों की समझ नहीं आनी…मेरी हीर आसमानी. गाना 8 जनवरी को रिलीज होगा.” वहीं फाइटर के मेकर्स ने भी गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, “आसमान के लिए एक प्रेम पत्र. हीर आसमानी गाना 8 जनवरी को निकलेगा. फाइटर फॉरएवर”
View this post on Instagram
फाइटर फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल अदा करेंगे. इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फाइटर हिन्दी सिनेमा की पहली एरियल एक्शन फिल्म बनने जा रही है. वहीं फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.





