Fighter: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के टीजर और गानों को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने के लिए भी फैंस काफी उत्साहित हैं. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीजिंग की घोषणा कर दी है.
15 जनवरी को आएगा ट्रेलर
ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में कई फैंस कयास लगा रहे थे कि ऋतिक के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा. मगर ट्रेलर देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. खबरों के अनुसार, फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. वैसे तो सिद्धार्थ ने पिछले महीने ही ट्रेलर पर काम कर लिया था. मगर अब गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर ट्रेलर में कुछ बदलाव किए गए हैं. जिसके चलते ट्रेलर रिलीजिंग की डेट 15 जनवरी तय की गई है.

दमदार डायलॉग्स और रोमांचक सीन
खबरों की मानें तो, फाइटर के ट्रेलर से फिल्म में कम्प्लीट शिफ्ट देखने को मिल सकता है. फिल्म के टीजर और गानों से फैंस के बीच में कहानी को लेकर कुछ धारणा बन चुकी है. मगर ट्रेलर इसके बिल्कुल विपरीत होने वाला है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, फिल्म के बेस्ट पार्ट को मेकर्स ने आखिर के लिए बचा कर रखा है. ट्रेलर में देशभक्ति का जुनून और ऋतिक रोशन के जबरदस्त डायलॉग्स सुनने को मिल सकते हैं. वहीं फिल्म में भारत-पाकिस्तान वाला एंगल भी शामिल है. जिसकी झलक ट्रेलर में जरुर देखने को मिलेगी.
फाइटर
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म फाइटर 75वें गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी. ये फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री करेगी. वहीं फिल्म में शानदार एरियल एक्शन सीन मौजूद रहेंगे. ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी फिल्म में अहम रोल अदा करेंगे.





