लंबे समय बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ स्पॉट किया गया। मगर दोनों के फेस पर कोई खुशी ना देख यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
Arjun Kapoor – Malaika Arora: बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। कपल को लेकर पिछले काफी समय से गॉसिप गलियारों में ब्रेकअप की खबरें फैली हुई हैं। क्रिसमस, न्यू ईयर और वैलेंटाइन डे के मौके पर भी कपल को एक-साथ ना तो स्पॉट किया गया है और ना ही दोनों एक-दूसरे के लिए कोई स्टोरी लगाई थी।
मगर बीती रात अर्जुन-मलाइका को एक ही कार में स्पॉट किया गया। लंबे वक्त के बाद साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका के बीच कुछ ऐसा था जिसे देखने के बाद दोनों के बीच दूरियों की खबरों को हवा मिल गई है।

मलाइका को घर छोड़ने आए अर्जुन
बीती रात अर्जुन कपूर को पैपराजी ने मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा को देर रात कार में उनके घर पर ड्रॉप करने आए थे। ब्लू सूट-बूट टाई लगाए और बालों के पोनी टेल, लंबी दाढ़ी में अर्जुन काफी हैंडसम लग रहे थे। व्हाइट कलर के टैंक टॉप और पीच कलर की लूज पैंट पहने मलाइका दिखीं। सफेद रंग की हाई हील्स ने उनके इस लुक को कंप्लीट किया। हमेशा ही तरह ही अपने कैजुअल लुक से मलाइका अरोड़ा कहर ढा रही थीं। इस दौरान लोगों की निगाहों ने इनके लुक की बजाय दोनों के चेहरे की टेंशन पर जा ठहरी।
टेंशन में दिखा कपल
https://www.instagram.com/reel/C4QuFq8Ss9t/?igsh=MXU3endxZGJtbHg2eg==
जी हां, देर रात जब अर्जुन और मलाइका को एक-साथ कार में स्पॉट किया गया। उस समय उन दोनों के फेस पर हमेशा की तरफ कोई खुशी नजर नहीं आई। बल्कि दोनों फेस पर एक अलग ही टेंशन दिखाई दे रही थी। पैपराजी को हमेशा कपल पोज देने के लिए तैयार रहने वाले अर्जुन-मलाइका इस बार पेप्स को पूरी तरह से इग्नोर किया। इतना ही नहीं कार में भी दोनों के बीच दूरियां क्लियर दिख रही थीं। कार से उतरकर भी मलाइका सीधे अपनी बिल्डिंग के अंदर चली गई… ना तो अर्जुन अपनी कार से बाहर आए… ना ही मलाइका ने उन्हें पीछे मुड़कर बॉय बोला।

यूजर्स उठा रहे सवाल
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स के मन में कई सवाल खड़े हो गए है। यूजर्स सवाल कर रहे है कि भले ही दोनों अपने रिश्ते को नॉर्मल दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दुनिया के सामने दोनों अपने रिलेशनशिप को पहले जैसा दिखाने का ट्राई जरूर कर रहे है, मगर अब इन दोनों की बॉडी लैंग्वेज कुछ और ही जाहिर कर रही है। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘भाई…पक्का लड़कर आए हैं।’ तो एक दूसरे ने बोला, ‘ये क्या हुआ है कुछ समझ नहीं आ रहा है।’





