Shehnaaz Gill: गुरु रंधावा और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के प्यार के किस्से पिछले काफी दिनों से मीडिया हेडलाइन्स में बने हुए हैं. अभी तक जहां दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आ रही थी. तो वहीं अब दोनों कपल्स के शादी के चर्चे हो रहे हैं. जी हां, शहनाज गिल और गुरु रंधावा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसका खुलासा खुद गुरु रंधावा ने किया है.
बिग बॉस 13 से लाइम लाइट बटोरनी वाली शहनाज को पंजाब की कैटरीना कैफ भी कहा जाता है. बिग बॉस के घर में शहनाज और सिद्धार्थ की लव स्टोरी ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आई कि, सभी ने दोनों को सिडनाज बुलाना शुरु कर दिया. हालांकि सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और शहनाज भी काफी कोशिशों के बाद लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं.
सिद्धार्थ के बाद शहनाज का नाम कई स्टार्स से जुड़ा है. कुछ समय पहले तक चर्चा थी कि, शहनाज राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. वहीं दोनों को साथ में ब्रदीनाथ की यात्रा करते देखकर फैंस का शक भी यकीन में बदल गया था. मगर बाद में शहनाज और राघव ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताकर मामला रफा-दफा कर दिया.

वहीं अब शहनाज और गुरु के प्यार के किस्से बी-टाउन की टॉप गॉसिप बन गए हैं. कुछ समय पहले दोनों का रोमांटिक वीडियो सामने आया था. जिसमें शहनाज और गुरु रोमांस करते दिखाई दे रहे थे. हालांकि फिर पता चला कि, ये कोई रीयल लाइफ वीडियो नहीं बल्कि एक म्यूजिक एल्बम का शूट है. इतने पर भी दोनों की जोडी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद शहनाज और गुरु को कई बार साथ में स्पॉट किया गया.
एक तरफ जहां दोनों अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में थे. तो वहीं अब शादी पर चुप्पी तोड़ कर गुरु रंधावा ने शहनाज के साथ अपने रिश्ते को नेक्ट लेवल पर पुहंचा दिया है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब गुरु रंधावा से शहनाज के साथ उनके रिश्ते पर सावल पूछा गया तो गुरु ने कहा – “हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम बेस्ट फ्रेंड हैं. जब भी कोई हमसे हमारे रिश्ते के बारे में पूछता है तो मैं कहता हूं. हम वैसे दोस्त हैं जैसे 8-9 क्लास के बच्चे होते हैं. जो लड़ते हैं. झगड़ते हैं और कुछ भी बोल देते हैं. तो हम वैसे ही दोस्त हैं बस.”

ऐसे में जब गुरु से पूछा गया कि, क्या वो शहनाज के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो गुरु ने कहा, “मेरा मानना है कि, जिससे प्यार करो उससे शादी कर लो. फालतू का टाइम पास नहीं करना चाहिए.”
गुरु का जवाब सुनने के बाद कई लोग इसे गुरु की हां समझ बैठे हैं. ऐसे में फैंस भी पंजाब की इस मशहूर जोड़ी को सात फेरे लेते हुए देखना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि, पंजाब की कैटरीना कैफ और पंजाबी मुंडे का रिश्ता किस मोड़ पर करवट लेता है.





