बीते दिनों अरबाज खान ने अपनी दूसरी शादी की। वें शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी इस शादी से सभी लोग हैरान नजर आए। कई लोग शूरा खान के बारे में जानने को उत्साहित थे। कौन है शूरा खान और कब से दोनों साथ में रिलेशनशिप थे। आईये जानते है दोनों के बारे में कौन है शूरा खान और कब से दोनों रिलेशनशिप में थे।
फेमस मेकअप आर्टिस्ट है शूरा
दरअसल शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13.2 हजार फॉलोवर्स हैं। शूरा खान बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वही अरबाज खान और शूरा की मुलाकात अरबाज खान कि आने वाली फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को प्रोड्यूस भी अरबाज खान कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी एक आम महिला की, असामान्य लड़ाई के बारे में है और ये पटना शहर पर ही बेस्ड है। इसमें रवीना टंडन, मानव विज, सतीश कौशिक और चंदन रॉय सान्याल हैं। सोशल मीडिया पर शूरा खान ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, जिसका अनुमान आप उनके प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
19 साल बाद हुआ था पहली शादी का तलाक
शूरा संग अरबाज की ये दूसरी शादी है। अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ 1998 में हुई थी। शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज खान काफी समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन फिर खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया ने अपने ब्रेकअप का खुलासा किया था। जॉर्जिया ने कहा, “हम दोस्त थे। हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे। मेरे मन में उनके लिए हमेशा फीलिंग्स थीं, हमेशा रहेंगी। मुझे अब किसी की गर्लफ्रेंड के नाम से जाना जाता है, मुझे यह बहुत अपमानजनक लगता है। हम दोनों जानते थे कि यह हमेशा के लिए नहीं रहेगा। यह बहुत अलग था।”





