Athiya Shetty Wedding Gift: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को एक-दूसरे से शादी रचा लगी। जहां शादी के बाद कपल को बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की बधाई दी, वहीं कई सेलेब्स ने कपल को एक्सपेंसिव गिफ्ट्स भी दिए हैं। आइए बताते हैं।

सुनील शेट्टी-सलमान खान
एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी और दामाद को मुंबई का सुपर लग्जरी अपार्टमेंट गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है। वहीं, सलमान खान ने कपल को एक ऑडी गिफ्ट में दी है, जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपए है। ये भी पढ़ें: Alia Bhatt से लेकर करीना कपूर तक, इन सेलेब्स ने दी Athiya Shetty-KL Rahul को शादी की बधाईयां
जैकी श्रॉफ-अर्जुन कपूर
सुनील शेट्टी के सबसे खास दोस्ट व एक्टर जैकी श्रॉफ ने अथिया को 30 लाख रुपए की एक खूबसूरत वॉच दी है। वहीं, अथिया के दोस्त अर्जुन कपूर ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपए का एक डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। विराट कोहली की बात करें, तो उन्होंने कपल को 2.17 करोड़ रुपए की बीएमडब्लू कार गिफ्ट की है और महेंद्र सिंह धोनी ने कपल को एक बाइक दी है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है।
सुनील शेट्टी करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित होने वाली है। हालांकि अभी तक कोई डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है। खबर है की इस पार्टी में करीब 3000 लोगों को इनवाइट भेजा जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के अलावा क्रिकेटर्स, और नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। ये भी पढ़ें: KL Rahul का हाथ थामकर Athiya Shetty ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर



