Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में शादी कर ली है। यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी। अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शादी की पहली फोटो आई सामने
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में कपल ने खूबसूरत पेस्टल पिंक आउट्फिट पहना हुआ था। बता दें कि दोनों ने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा तैयार किया गया शादी का जोड़ा पहना था।




रातभर होगी पार्टी
रिपोर्ट्स की मानें, तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवारों ने सोमवार की रात पार्टी करने का प्लान बनाया था। जिसमें सभी मेहमान और परिवार के लोग शामिल हुए थे। यह पार्टी भी खंडाला वाले बंगले में आयोजित की गई थी, जहां लाउड म्यूजिक और डीजे के साथ रातभर नाच गाना चला था। बता दें कि शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर ईशांत शर्मा पहुंचे थे।



