Kiara Advani Sidharth Malhotra Marriage: बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी का इंतजार हर कोई बेहद बेसब्री से कर रहा है। कपल 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन राजस्थान जैसलमेर में शुरू हो चुके हैं। इस बीच कपल की संगीत नाइट का पहला वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं। Also Read: Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’

संगीत नाइट की तैयारियों का वीडियो आया सामने
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि कैसे सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वीडियो में संगीत नाइट के लिए सजावट की जा रही है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। Also Read: ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
View this post on Instagram
पति आनंद संग जैसलमेर पहुंची ईशा अंबानी
बता दें कि करण जौहार, शाहिद कपूर के बाद अब ईशा अंबानी भी अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। ईशा अंबानी को उनके पति आनंद पीरामल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर की नानी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देती सुनाई दे रही हैं। Also Read: ‘3 इडियट्स’ के लिए माधवन ने दिया था ऑडिशन, वायरल हुआ वीडियो
गणेश स्थापना के साथ रस्में शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में आज यानी 6 फरवरी 2023 से गणेश स्थापना के बाद शुरू की जाएंगी। आज मेहंदी, हल्दी, संगीत और डीजे नाइट होगी, जिसके लिए अलग-अलग थीम पर स्टेज और वेन्यू तैयार किए जा रहे हैं।



