R Madhavan Audition: ‘3 इडियट्स’ को आए हुए 14 साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी दर्शकों के हर एक किरदार याद है। फिल्म तीन दोस्त थे, जिनका नाम रैंचो, राजू और फरहान था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। हाल ही में, इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फरहान कुरैशी ने बोले फिल्म के डायलॉग
इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। माधवन ने फिल्म में फरहान कुरैशी का रोल किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘माधवन का 3 इडियट्स का ऑडिशन इस बात का सबूत है कि फरहान कुरैशी का रोल उनके लए ही था। क्या आपने डायलॉग नोटिस किया जो फाइनल कट तक नहीं पहुंचा?
View this post on InstagramA post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)
फैन्स ने की तारीफ
फैन्स माधवन की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘कमाल के एक्टर, कमाल का एक्सप्रेशन, बॉलीवुड उनके तरह कलाकार को डिजर्व नहीं करता।‘ एक ने लिखा, ‘फिल्म का यह बेस्ट सीन है। मैडी इस देश के बेहतरीन एक्टर्स में से हैं।‘ एक ने कहा, ‘माधवन को ऑडिशन की जरूरत नहीं थी। फरहान का किरदार तो उनके लिए ही था।‘
ओटीटी प्रोजेक्ट में दिखेंगे माधवन
बता दें कि माधवन की पिछली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट‘ थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और सूर्या ने कैमियो रोल किय था। इसके अलावा वह ओटीटी पर ‘धोखा: राउंड द कॉर्नर‘ में भी नजर आए थे। माधवन इस साल यशराज फिल्म के पहले ओटीटी प्रोजेक्ट ‘द रेलवे मैन‘ में दिखेंगे।



