Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट हो चुका है। इसके बाद मेल लीड एक्टर हर्षद चोपड़ा जो की अभिमन्यु का किरदार निभा रहे है, इसके बारे में खुलकर बात की है।
Yeh Rishta kya Kehlata hai: छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) अब बंद होने जा रहा है। इस शो के चल रहे सीजन की एंडिंग को लेकर चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं। शो (YRKKH) में फिलहाल अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के बीच महा ड्रामा दिखाया जा रहा है, जिसके बाद ये शादी होने का चांसेस काफी कम लग रहे हैं। ऐसे में शो के दर्शक काफी निराश दिख रहे हैं। वहीं, मेकर्स ने एंडिंग पर फैसला कर लिया है और आखिरी एपिसोड भी शूट हो गया है।

एक्टर हर्षद चोपड़ा ने दिया जवाब
इस बीच फैंस की निराशा पर अभिमन्यु का किरदार निभा रहे एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने जवाब दिया है।

हर्षद चोपड़ा ने अक्षरा यानी एक्ट्रेस प्रणाली राठौर के साथ YRKKH का फाइनल एपिसोड शूट कर लिया है। हर्षद ने एक इंटरव्यू में फैंस की उम्मीदों के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘अभिरा की कहानी खत्म होने की वजह से फैंस दुखी हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि वो खुश हों या दुखी, मेरा हाल भी वैसा ही है’। हर्षद से जब ये पूछा गया कि वो शो की एंडिंग कैसे करना चाहते थे तो उन्होंने कहा कि एक्टर होने के नाते वो सीरियल की कहानी के बारे में नहीं सोचते वो मेकर्स के हाथ में होता है। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि दर्शकों को शो की एंडिंग पसंद आएगी।
शो के अपकमिंग ट्रैक के बारे में
बता दें कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के बाद शो में एक बड़ा लीप आएगा। जिसमें समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी अपने किरदारों अभिरा और अरमान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे। अब सीरियल में इन दोनों की कहानी दिखाई जाएगी।
बता दें कि हर्षद और प्रणाली से पहले शो के कई एक्टर्स ने अपना शूट खत्म कर लिया था और शो में सुरेखा गोयनका का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सई बर्वे ने आखिरी दिन की तस्वीरें भी शेयर की थीं।





