इससे पहले, रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि निर्माता फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस 2025 वीकेंड का चयन कर रहे थे।
War 2: अयान मुखर्जी की वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हैं, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में दो सुपरस्टार एक साथ आने से उत्साह दूसरे स्तर पर है। टाइगर 3 में ऋतिक के कैमियो ने भी एक्साइटमेंट लेवल काफी हद तक बढ़ाया हुआ है। जहां पहला शेड्यूल अक्टूबर 2023 में स्पेन में पूरा किया गया था, वहीं दूसरा शेड्यूल अबू धाबी में भी शूट किया जाएगा।

पहले यह बताया गया था कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर फरवरी 2024 में अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। अब, मेकर्स ने रिलीज की तारीख के साथ प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है।
वाईआरएफ उर्फ यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि वॉर 2 स्वतंत्रता दिवस 2025 वीकेंड के लिए बुक्ड है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले, रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि निर्माता फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस 2025 सप्ताहांत का चयन कर रहे थे।

कहां तक पहुंची है फिल्म की शूटिंग
एक लीडिंग न्यूज पोर्टल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए, एक सूत्र ने पहले कहा था, “एनटीआर जूनियर वर्तमान में अपनी 30 वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित है, और उसके बाद वॉर 2 के लिए अपना पहला शेड्यूल शुरू करेंगे।”
” चोपड़ा और अयान ने फिल्म में उनके लिए एक बड़े एक्शन एंट्री शॉट की योजना बनाई है। ऋतिक और उनकी भागीदारी वाले हिस्सों की शूटिंग फरवरी में मुंबई में एक महीने के शेड्यूल के दौरान शुरू होगी। ड्रामेटिक सीन्स के हिस्सों को पहले शूट किया जाएगा, और उसके बाद एक्शन दृश्यों को शामिल किया जाएगा।”
इस किस्त में कियारा आडवाणी मैन फीमेल लीड एक्ट्रेस होंगी। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 के बाद यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी।





