RRR completes 100 Days in Japan: एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR का जलवा जापान में भी कायम है। इस फिल्म को जापान में जापानी भाषा में रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं।इसी खुशी में एसएस राजमौली ने ट्विटर पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। उनके ट्वीट पर लोगों ने अपना प्यार दिखाया है।

एसएस राजमौली ने क्या कहा
जापान में RRR के 100 दिन पूरे होने पर एसएस राजमौली ने ट्वीट करते हुए लिखा है,” उन दिनों में वापस आ गए जहां फिल्में 100 दिन चलती थीं। 175 दिन किसी फिल्म का चलना बहुत बड़ी बात होती है। टाइम के साथ बिजनेस का स्ट्रक्चर काफी बदल गया है। वो प्यारी यादें चली गई थीं। लेकिन जापान के लोगों ने हमें वो पल वापस जीने का मौका दिया है। लव यू जापान।”


जापान में भी RRR की ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस जारी
फिल्म RRR ने अपना नाम पूरी दुनिया में फैला दिया है। वहीं जापान के सिनेमाघरों में भी खूब कमाई कर रही है। जापानी बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन लगभग 45 करोड़ रूपए हो चुकी है। इसी के साथ ही RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी इंडियन ग्रोसर फिल्म बन गई है। आपको बता दें रजनीकांत की फिल्म मुथू को भी पीछे कर दिया है।
ऑस्कर नॉमिनेशन में भी RRR
गौरतलब है की RRR की बंपर सफलता के बाद ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में भी शामिल है। बता दें की फिल्म RRR का गाना नाटू नाटू ऑर्जिनल सॉन्ग कैटेगरी में प्रबल दावेदार है। अब सबकी निगाहें 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड समारोह पर है।





