Farmani Naaz: ‘हर हर शंभू’…काफी समय पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी लोगों की जुंबा पर रहता है. हालांकि रिलीजिंग के बाद इस गाने ने काफी सूर्खियां बटोरी थी. जब सभी को पता चला कि, इस गाने की सिंगर कोई हिन्दू नहीं बल्कि एक मुस्लिम लड़की है. जी हां, हम बात कर रहे हैं फरमानी नाज की. Farmani Naaz का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें फरमानी सड़कों पर कंबल बेचते नजर आ रही हैं.
फरमानी नाज का वायरल वीडियो
फरमानी का ये वीडियो देखने के बाद सभी हैरान हैं. सबके मन में सिर्फ एक सवाल है कि, लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची फरमानी अचानक इतनी गरीब कैसे हो गईं. कि सड़कों पर कंबल बांटने की नौबत आ गई. सड़क पर कंबल का ठेला लगाकर फरमानी माइक में लोगों ने कंबल लेने की दरख्वास्त कर रही हैं. ऐसे में फरमानी की इस खस्ता हालत ने कई लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
इंडियन आइडल से हुई शुरूआत
बता दें कि, फरमानी ने छोटे पर्दे के फेमस सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था. इंडियन आइडल के सेट पर फरमानी को सुरों का जादू बिखरेते देखकर हर कोई दंग रह गया था. जिसके बाद फरमानी ने हर हर शंभू गाना गाया और वो रातों रात स्टार बन गई. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद भी किया. मगर इसकी वजह से फरमानी को मुस्लिम कम्युनिटी से ही काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी. कुछ उलेमा ने उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था. मगर फरमानी हर मुश्किल के खिलाफ डट कर खड़ी रहीं.
फरमानी के फॉलोअर्स
आपको जानकर हैरानी होगी कि फरमानी के पास खुद का एक स्टूडियो भी है. जिसकी कीमन 1 करोड़ है. वहीं फरमानी आलीशान घर में रहती हैं और यूट्यूब से लाखों की कमाई करती हैं. यूट्यूब पर फरमानी के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. तो वहीं इंस्टाग्राम पर भी फरमानी को 3.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

वायरल वीडियो का सच
तो अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि, फरमानी को सड़कों पर कंबल का ठेला लगाना पड़ गया. दरअसल जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता है और फरमानी के मामले में भी ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है. फरमानी सड़कों पर कंबल जरूर बेच रही हैं. मगर पैसों के लिए नहीं बल्कि अपने नए म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने की खातिर. जी हां, 2 दिन पहले फरमानी ने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. जिसपर अभी तक सिर्फ 3 हजार व्यूज ही मिले हैं.
ऐसे में म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने के लिए फरमानी ने नया तरीका निकाला है. फरमानी ने कंबल के साथ एक दिलचस्प अनाउंसमेंट की है. उन्होंने कहा कि, जो कोई भी उनका नया गाना सुनेगा और उसपर रील बनाएगा. उसे फरमानी की तरफ से एक कंबल मिलेगा. वो भी बिल्कुल फ्री.
यूजर्स ने किया ट्रोल
बेशक फरमानी नाज का म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने का ये तरीका बिल्कुल नया है. मगर कुछ लोगों ने इसके लिए फरमानी को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. फरमानी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ये सारे कंबल हमारे योगी जी बाबा ने दिए है. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- कंबल लेट लेकर आई सर्दी तो गई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- झूठ बोलती है मैंने बहुत बार रील बनाई इसके गाने पर और मेंशन भी किया लेकिन ये अपनी स्टोरी पर नहीं लगाती.





