Farah Khan ने बताया कि वो Shah Rukh Khan की वैनिटी में जाकर घंटों फूट-फूटकर रोई थीं. फराह ने ये भी बताया कि ‘दर्द-ए-डिस्को’ गाने में जब भी शाहरुख शर्ट उतारते, तो उन्हें उल्टी आ जाती थी. क्योंकि वो एक मेडिकल कंडिशन से गुज़र रही थीं.
Bollywood Flashback: Shah Rukh Khan और Farah Khan प्रोफेशनली ही नहीं, पर्सनली भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. बतौर डायरेक्टर फराह खान ने शाहरुख खान के साथ Main Hoon Na, Om Shanti Om और Happy New Year जैसी फिल्में बनाई हैं. हालिया इंटरव्यू में फराह खान ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, तब शाहरुख ने उनकी खूब मदद की. फराह ने ये भी कहा कि सिर्फ प्रेग्नेंसी ही नहीं बल्कि बाद में भी शाहरुख ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया.

2008 में फराह खान को ट्रिप्लेट हुए. यानी उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया. Czar, दीया और आन्या. Nova IVF Fertility से बातचीत के दौरान फराह ने बताया कि कैसे IVF के फेल होने पर वो शाहरुख के सामने फूट-फूटकर रोई थीं. फराह ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी मां के बाद प्रेग्नेंसी खबर सबसे पहले शाहरुख को दी थी. फराह ने कहा-
” शुरुआती पांच-छह महीने तक सब कुछ लो था. क्यों वो एग्स को रिट्रिव और प्लांट कर रहे थे. याद नहीं कि मुझे कितनी ही बार जनरल एनेस्थीसिया लेना पड़ा.”
फराह ने बताया कि एक दिन उन्हें रोता देख शाहरुख ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का शूट रुकवा दिया था. फराह कहती हैं,
“एक दिन मुझे डॉक्टर का कॉल आया और मुझसे कहा गया कि इस बार भी नहीं हुआ. हम उस वक्त एक कॉमिक सीन शूट कर रहे थे. शाहरुख खान समझ गए थे कि कुछ तो गड़बड़ हुई है क्योंकि मैं रोने वाली थी. तो शाहरुख ने ब्रेक लिया. मुझे अपनी वैनिटी में ले गए. जहां मैं करीब एक घंटे तक सिसक-सिसक कर रोई थी.”

फराह ने बताया कि कंसीव होने की खबर को उन्होंने मां के बाद सबसे पहले शाहरुख खान के साथ शेयर की थी. फराह बताती हैं,
” मैंने कहा- ‘मुझे कुछ कहना है’. इस पर शाहरुख ने मेरी ओर देखा और कहा- ‘तुम प्रेग्नेंट हो?’ हमें तब भी फिल्म का गाना ‘दर्द-ए-डिस्को’ शूट करना था. जब भी शाहरुख खान शर्ट उतारते, तो मुझे उल्टी आ जाती. मेरे पास में एक बाल्टी रखवाई गई थी. शाहरुख बहुत प्यारा है. उन्होंने मेरे लिए डायरेक्टर वाली कुर्सी की बजाय एक लेजी बॉय काउच मंगवाया. ताकि मैं लेटकर माइक लेकर सभी पर चिल्ला सकूं.”
फराह ने आगे ये भी बताया कि जिस दिन उनके बच्चे पैदा हुए थे, उस ही दिन शाहरुख उनसे मिलने भी आए थे. फराह ने कहा-
“शाहरुख खान उसी दिन अस्पताल आए थे. और भगदड़ मच गई थी. पेशेंट्स अपनी ड्रिप्स के साथ बाहर आ गए थे कि शाहरुख खान बाहर खड़ा है.”

‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद से फराह ने कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है. पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा चल रही है कि शाहरुख उनके साथ एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. मगर अभी चीज़ें बिल्कुल शुरुआती स्टेज पर हैं. अगर सबकुछ फाइनल हो जाता है, तो फराह के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को शाहरुख खुद प्रोड्यूस करेंगे. ‘मैं हूं ना’ शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत बनने वाली पहली फिल्म थी. जिसे फराह खान ने ही डायरेक्ट किया था. उसके पहले शाहरुख और जूही चावला ड्रीम्ज़ फिल्म्स अनलिमिटेड (Dreamz Films Unlimited) नाम की प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे. जो आगे चलकर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट बनी.





