‘झलक दिखला जा’ के ग्रैंड फिनाले से पहले इस शो के विनर के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रहीं मनीषा रानी बप्पा से आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। यहां कुछ महिलाएं उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थीं। इस मौके का जो वीडियो सामने आया है वो सबका दिल जीत रहा है।
Jhalak Dikhlaa Jaa 11: बिहार के छोटे से शहर से आई मनीषा रानी इन दिनों टेलिविजन पर धमाल मचा रही हैं। मनीषा ‘झलक दिखला जा’ में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रही हैं जो पहले से ही रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अब ये शो अपने ग्रैंड फिनाले के बहुत करीब है, ऐसे में सबने अपने परफॉर्मेंस में जी-जान लगा दी है। मनीषा रानी इस शो में विनर के तौर पर सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। मनीषा अपनी जीत के लिए बप्पा से आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं और यहीं से उनका एक वीडियो फिर सबके दिलों को जीत रहा है।

मनीषा रानी इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर खूब तहलका मचा रही हैं। लगभग सभी फिल्मी सितारों का दिल वो अपने चुलबुले अंदाज से जीत रही हैं। मनीषा अपने डांस परफॉर्मेंस से जितना सबको हैरान कर रही हैं उतना ही अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा रही हैं। यही वजह है कि मनीषा की पॉप्युलैरिटी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। अब मनीषा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर दिख रही हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर मनीषा रानी का वीडियो देख दीवाने हुए फैन्स
इस वीडियो में आप देख सकते है जिसमें कुछ महिलाएं मनीषा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती दिख रही हैं, लेकिन शायद फोन हैंडल करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। इसके बाद मनीषा उनके हाथ से फोन लेकर पहले उसकी सेटिंग सही करती हैं और फिर पीछे खड़ी महिलाओं के साथ सेल्फी भी लेती हैं। मनीषा के इस अंदाज के लोग कायल होते दिख रहे हैं।

लोगों ने कहा- इसलिए तो ये इकलौती पीस हैं
यूजर्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। एक ने कहा- इन्हें हर एक फैन का वैल्यू पता है क्योंकि ये यहां 9 साल के स्ट्रगल के बाद पहुंची हैं। एक अन्य यूजर ने कहा- वो सचमुच अपने फैन्स की रिस्पेक्ट करती हैं। एक ने कहा- मनीषा रानी साफ दिल की लड़की है। एक और ने कहा- इसलिए तो ये इकलौती पीस हैं। एक ने कहा- आंटी की स्माइल बता रही कि मनीषा कितनी प्यारी हैं। काफी लोगों ने कहा है- इन्हें जिताने के लिए वोट कीजिए प्लीज।





