
‘बिग बॉस 16′ फेम शिव ठाकरे का डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का सफर खत्म हो चुका है। फिनाले से चंद दिन पहले शिव के एलिमिनेशन से फैंस काफी निराश हो गए हैं। वहीं अब फैंस का गुस्सा शो के मेकर्स पर निकल रहा है।
Shiv Thakare In Jhalak Dikhlaa Jaa 11: टीवी के पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 फिनाले से केवल कुछ ही कदम दूर है। इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक हैं। वहीं फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि फिनाले से चंद कदम पहले ही इस डासिंग रियलिटी शो से शिव ठाकरे का पत्ता कट चुका है। सेमी फिनाले के दौरान बिग बॉस 16 से पॉपुलर हुए शिव ठाकरे के इविक्शन से फैंस काफी हैरान है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
गुरू रंधावा ने माहौल किया सेट
सेमी फिनाले में बतौर गेस्ट गुरु रंधावा और सई मांजरेकर शामिल हुए थे। शो में गुरु रंधावा ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी और साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी किया। ‘झलक दिखला जा 11’ की पहली फाइनलिस्ट मनीषा रानी बनीं। शिव ठाकरे और धनश्री वर्मा लिस्ट में सबसे नीचे थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और धनश्री वर्मा टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। जबकि शिव ठाकरे का शो से बाहर हो गए। शिव के एविक्शन से फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए हैं।
शो के मेकर्स पर फूटा शिव ठाकरे के फैंस का गुस्सा
बता दें कि शिव ठाकरे के ‘झलक दिखला जा 11’ से बाहर हो जाने के बाद फैंस का गुस्सा मेकर्स पर जमकर फूट रहा है। फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेकर्स के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और शो पर पक्षपाती होने के आरोप लगा रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि ‘शिव का एलिमिनेशन एक सोची- समझी साजिश के तहत हुआ है’। कई लोगों का कहना है कि ‘शिव को मराठी होने की वजह से शो से बाहर किया गया है’। एक यूजर ने एक्स पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘इन सभी ने शिव के साथ गंदी राजनीती की है, लेकिन फिर भी शिव मुस्कुराते हुए शो से बाहर जा रहा है’। वहीं एक और यूजर कमेंट करता है कि ‘मेकर्स का ये बिल्कुल गलत डिसीजन है शिव को टॉप 5 में होना चाहिए था’। एक और फैन कमेंट करते हुए कहता है कि ‘सच कहूं तो ये सच में बायस्ड डिसीजन है’। शिव ठाकरे के एलिमिनेशन पर फरहा खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी तीनों काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दिए थे।
All they did was dirty politics to him still he is leaving the show with a wide smile and with all the respect 🫶🏻❤️
— BornToShine🩷 (@TheAliya2) February 24, 2024
He was far more better than many there deserved everything but as he said it's not the end ❤️!
Proud of you boyy ❤️!#ShivThakare #ShivKiSena pic.twitter.com/LHOw8QeKge
Honestly this was a biased and wrong eviction 💔
— 𝘳𝘶𝘵𝘩𝘢𝘱𝘢𝘳𝘪𝘯𝘥𝘢 🕊️ (Vote for Manisha) (@ruthaparinda) February 24, 2024
He actually deserved to be one of the finalist !
Much luck and Best wishes for future @ShivThakare9 #ShivThakare#ManishaRani #ManishaSquadpic.twitter.com/oDp1SazXnj
टॉप 5 में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट्स
‘झलक दिखला जा 11’ का फिनाले 3 मार्च को होने वाला है। दर्शकों को जल्द ही इस सीजन का विनर मिलने वाला है। इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट मनीषा रानी बनी हैं। वहीं सेमी फिनाले में पूरे 30 नंबर लेने वाले शोएब इब्राहिम एकमात्र कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। मनीषा रानी, धनाश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, अद्रिजा सिन्हा और श्रीराम चंद्र शो के फिनाले में अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में सभी फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को भर-भर कर वोट कर रहे हैं। वैसे शिव ठाकरे के इविक्शन पर आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।




