कियारा आडवाणी बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें सुशांत सिह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने धोनी की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद फिल्म कबीर सिंह से उन्हें एक अलग पहचान मिल गई। इस फिल्म के फैन फाॅलोइंग काफी बढ गई थी। एक बार एक फैन ने उनसे मिलने के लिए सारी हदें पार कर दी थी। इसको लेकर उन्होंने किस्सा भी शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
फैन ने कर दी थी सारी हदें पार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फैन ने तो कियारा से मिलने सारी हदें पार कर दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैन का किस्सा एक्ट्रेस ने मीडिया से साझा किया था। उन्होंने बताया कि, वह मुंबई के महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रहती हैं। जहां एक दिन अचानक कोई घुस आया था। वो शख्स कियारा के रूम के बाहर खड़ा था। कियारा से मिलने के लिए फैन बिल्डिंग के ऊपर तक आ गया था। जब कियारा ने दरवाजा खोला तो वो फैन सामने ही खड़ा था।

फैन को देखकर कियारा काफी घभरा गई थीं, पूछने पर बताया कि वह उनसे मिलने सारी सीढ़ीया चढ़कर आया है। एक तरफ जहां फैन को देखकर कियारा खुश हुईं वहीं दूसरी तरफ उन्हें डर भी लग रहा था। एक्ट्रेस ने फैन को घर ना आने की भी चेतावनी दी। कियारा ने फैन के बारे में यह भी कहा कि वह एक अच्छे इंसान थे।
कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
कियारा आडवाणी बीते दिनों वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ और कार्तिक आर्यन के साथ भूल भूलैया 2 में नजर आई थीं। कियारा की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। इससे एक्ट्रेस कबीर सिंह, शेरशाह, गुड न्यूज जैसी फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। अपने काम के साथ-साथ कियारा की फैन-फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।





