Hina Khan: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा हिना खान को तो आप सभी जानते होंगे. फैंस की फेवरेट हिना अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियों में रहती हैं. वहीं हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो जंगल में बेखौफ घूमती नजर आ रही हैं. यही नहीं हिना शेर के साथ उसकी पूंछ पकड़ कर चलती दिखाई दे रही हैं. Hina Khan का ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी हैरान हो गए हैं.

दरअसल हिना इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए मॉरिशियस पहुंची हैं. जहां उन्होंने एक वाइल्डलाइफ पार्क का रुख किया है. इस दौरान हिना जंगल सफारी से लेकर कई हैरतअंगेज एडवेंचर करती नजर आ रही हैं. हिना को जंगल में खुलेआम घूमने के साथ-साथ जानवरों के संग सेल्फी लेते और सफारी एन्जॉय करते देखा जा सकता है.

इसी दौरान हिना शेर के पास खड़े होकर पोज भी दे रही हैं. यही नहीं, हिना जंगल में दो शेरों के साथ उनकी पूंछ पकड़कर भी चल रही हैं. हिना के इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी हिना के वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि, ‘क्या उन्हें अपनी जान प्यारी नहीं है?’ इसी कड़ी में एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह शेरनी शेर खान से मिलने गई है, खतरों के खिलाड़ी हो आप.’

जंगल सफारी का ये वीडियो हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस दौरान हिना कछुए के साथ चलती और जिराफ को बुलाते नजर आ रही हैं. वहीं हिना मोर को दाना डालते और जेबरा को पुचकारते भी दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा है कि, “हर शेप और साइज के जानवरों के साथ वक्त बिताने से ज्यादा मस्तीभरा कुछ नहीं है. ये एक थेरेपी जैसा है. बहुत खूबसूरत. हम सब अपने बचपन में बहुत से चिड़ियाघर में गए होंगे. लेकिन यकीन मानिए ऐसा कुछ एक्सपीरियंस नहीं किया होगा. क्वाड बाइक पर उनके घर में घूमना बेहद दिलचस्प है. आप उन्हें छू सकते हैं. उनके साथ खेल सकते हैं. प्यार कर सकते हैं. ये सब बहुत खूबसूरत है और बहुत फ्रेंडली है. मेरे लिए ये बेहद यादगार पल रहा है.”





