
Rahat Fateh Ali Khan: मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को भला कौन नहीं जानता है. भारत में भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है. राहत फतेह अली खान के गाने सीधा लोगों के दिलों पर दस्तक देते हैं. मगर इन दिनों Rahat Fateh Ali Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने नौकर पर चप्पल बरसाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है.
वायरल वीडियो की कहानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो अचानक से ट्रेंड करने लगा. जिसमें राहत फतेह अली खान सहित कुछ लोग एक शख्स पर चप्पल बरसा रहे हैं. वहीं वीडियो में आवाज आ रही है कि मेरी बोतल कहां है. वहीं बाद में पता चला कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि राहत फतेह अली खान का ही नौकर है. जिसके साथ वो बदसलूकी कर रहे हैं. ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर को काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है.
معروف گلوکار راحت فتح علی خان کاملازم پربدترین تشدد،،،ویڈیو منظرعام پرآگئی،میری بوتل کہاں ہے،راحت فتح علی کا شور شرابہ،گھریلو ملازم پرجوتوں اورگھونسوں کی بارش،ملازم جان بخشی کیلئے واسطے دیتا رہا@RFAKWorld pic.twitter.com/UuHLHqdzrO
— Aamish (@Aamish_19) January 27, 2024
फैंस ने की आलोचना
राहत फतेह अली खान के फैंस भी इस वीडियो को देखकर तमतमा गए हैं. ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी काफी आलोचना की है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-यह बहुत ही शर्मनाक है. तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, अजीब जहालत है.
View this post on InstagramA post shared by Ustad Rahat Fateh Ali Khan (@officialrfakworld)
उस्ताद और शागिर्द का आपसी मामला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राहत फतेह अली खान ने ना सिर्फ सरेआम माफी मांगी है बल्कि उन्होंने अपने नौकर से भी लोगों को रुबरु करवाया है. ऐसे में चप्पल से पिटाई वाली घटना को उन्होंने उस्ताद और शागिर्द का आपसी मामला बताया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए राहत फतेह अली खान ने कहा कि, उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता ऐसा है कि जब कोई शागिर्द अच्छा काम करता है तो हम उतना ही प्यार भी देते हैं और अगर कोई गलती हो जाती है तो हम उसके सजा भी देते हैं. जिसके बाद राहत फतेह अली खान अपने शागिर्द से माफी भी मांगते हैं.




