विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ‘पर्व’ का एलान कर फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब वह अपनी ड्रीम कास्ट का खुलासा कर हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं।
Parva: विवेक अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री को ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, फिल्ममेकर की हालिया रिलीज फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल नजर आई है। बावजूद इसके फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई सितारों के जरिए सराहा गया है। इसी कड़ी में विवेक अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर सुर्खियों में छा गए हैं। फिल्म निर्माता ने बीते दिन बेंगलुरु में ‘पर्व’ की घोषणा की। वहीं, अब इसके लीड स्टार को लेकर विवेक का दिया गया ताजा बयान हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है।
पर्व की कहानी

विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म की कहानी एस एल भैरप्पा की किताब ‘पर्व’ पर आधारित होगी। यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है, जिसे प्रमुख पात्रों के व्यक्तिगत प्रतिबिंबों के माध्यम से वर्णित किया गया है। उपन्यास को आधुनिक क्लासिक के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है। जानकारी है कि फिल्म तीन भाग वाली फ्रेंचाइजी होगी, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
यश होंगे पर्व के लीड ?
BIG ANNOUNCEMENT:
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 21, 2023
Is Mahabharat HISTORY or MYTHOLOGY?
We, at @i_ambuddha are grateful to the almighty to be presenting Padma Bhushan Dr. SL Bhyrappa’s ‘modern classic’:
PARVA – AN EPIC TALE OF DHARMA.
There is a reason why PARVA is called ‘Masterpiece of masterpieces’.
1/2 pic.twitter.com/BiRyClhT5c
दर्शकों का उत्साह तब चरम पर पहुंच गया जब विवेक अग्निहोत्री ने ‘पर्व’ के लिए अपनी ड्रीम कास्ट का खुलासा किया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह किसे कास्ट करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘यश हमारे समय के सबसे महान अभिनेता हैं।’ इस तरह विवेक ने यश को ‘पर्व’ में कास्ट करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, बात बन पाती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
तीन भाग में बनेगी पर्व
‘पर्व’ सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एस एल भैरप्पा के कालजयी उपन्यास की एक असाधारण सिनेमाई व्याख्या है, जो धर्म की महाकाव्य कहानी को उजागर करती है। चूंकि फिल्म को तीन अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तुत किया जाना है, इसलिए दर्शक एक गहन और मंत्रमुग्ध अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं, जो विचारोत्तेजक और दृष्टि से आश्चर्यजनक दोनों होने का वादा करता है।





