Rakhi Sawant News: इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होता रहता है, जिसमें वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी और अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे करती नजर आती हैं। इस बीच राखी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं राखी सावंत की खुशी का कारण। Also Read: Sidharth-Kiara के संगीत नाइट का पहला वीडियो आया सामने, सजावट देख रह जाएंगे हैरान

एक हुए राखी सावंत और आदिल खान
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत बेहद खुश (rakhi sawant marriage) नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, ”आज मैं बहुत खुश हूं कि मेरा आदिल मेरे पास वापस आ गया है। वो सब कुछ छोड़कर मेरी जिंदगी में वापस आ गया है।” राखी से जब उस लड़की के बारे में पूछा जाता है, जिसके बारे में राखी ने बताया था कि आदिल और उसका अफेयर चल रहा है, तो राखी जवाब देती है, ”ऐसी छत्तीस आएंगी, छत्तीस जाएंगी। राखी बीवी है, राखी-राखी है। मुझे मालूम है बीवी का पावर सबसे ज्यादा होता है।” Also Read: Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’
View this post on Instagram
राखी ने आदिल पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि राखी ने इससे पहले अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Rakhi Sawant marriage pics) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया के सामने बताया था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा था, ”तुम्हारी लड़की मुझे धमकियां दे रही है। मेरे पास इसका रिकॉर्ड है। तुम कहते हो न मीडिया में क्यों आती हो घर की बात घर में रखो, तो मुझे घर पर रह कर फ्रिज में नहीं जाना है। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ाई करती रहूंगी।” Read Also: ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा



