Esha Deol Divorce: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के तलाक (Esha Deol Divorce) की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थी. पति भरत तख्तानी के साथ ईशा की अनबन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थी. वहीं अब ईशा देओल और भरत तख्तानी ने खुद इस खबर की पुष्टी कर दी है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने का एलान करके सभी को हैरान कर दिया है. ईशा और भरत का कहना है कि, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है.
ईशा और भरत के अलगाव की वजह
बता दें कि, नए साल की शुरुआत से ही ईशा और भरत के रिश्तों में खटास आने के कयास लग रहे थे. दोनों के टूटते रिश्ते की सुगबुहाट सबसे पहले रेडिट नामक एक वेबसाइट से लीक हुई थी. जिसमें दावा किया गया था कि, ईशा और भरत के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. वहीं नए साल की रात ईशा ने भरत तख्तानी को बेंगलुरु में उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा है. ऐसे में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते ईशा ने पति से तलाक लेने का फैसला किया है.

ईशा और भरत ने दिया बयान
वहीं अब ईशा और भरत ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है. हालांकि तलाक के एलान में दोनों ने अलग होने की वजह नहीं बताई है. ईशा और भरत तख्तानी ने ज्वाइंट स्टेटमेंट रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. हमारे इस फैसले में हमने अपने दोनों बच्चों के भले के बारे में सोचा है. वो दोनों हमारे लिए हमेशा प्राथमिकता रहेंगे. हम सभी से हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखने की दरख्वास्त करते हैं.
ईशा और भरत का रिश्ता
ईशा देओल ने 2012 में मशहूर बिजनेस मैन भरत तख्तानी से शादी की थी. वहीं दोनों कपल्स की दो बेटियां भी हैं. जिनका नाम राध्या और मिराया है. बीते साल जून में ईशा और भरत ने रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए शादी की सालगिरह मनाई थी. मगर 2023 के आखिर में दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरु हो गए थे. वहीं ईशा पिछले काफी समय ने पति का घर छोड़कर मां हेमा मालिनी के साथ मुंबई में रह रही है. ईशा की दोनों बेटियां भी उन्हीं के साथ हैं.





